{"_id":"c151189e9f26eeeca46d5f314a40a8b3","slug":"solar-light-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौंडी गांव में लगीं सौर ऊर्जा से संचालित 21 लाइटें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौंडी गांव में लगीं सौर ऊर्जा से संचालित 21 लाइटें
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौंडी गांव में स्थापित विनसम टैक्सटाइल धागा उद्योग ने सामाजिक दायित्व निर्वहन के तहत गांव में 21 लाइटें स्थापित कीं। शाम होते ही अंधेरे में डूब जाने वाला गांव अब रात को जगमग करता नजर आता है। सौर ऊर्जा से संचालित होने वाली इन स्ट्रीट लाइटें लगने से बिजली के बिल से भी मुक्ति मिल गई है। गांव को रोशन करने के लिए बनाई गई योजना का शुभारंभ बीबीएन विकास प्राधिकरण के सीईओ ललित जैन ने किया।
उन्होंने कहा कि उद्योगों को अपनी अपनी सीएसआर योजना को ध्यान में रखते हुए अपने व साथ लगते गांवों के विकास के बारे में भी सोचना चाहिए। कौंडी बीबीएन का ऐसा पहला गांव बन गया है, जिसमें स्थापित उद्योग ने पूरे गांव को स्ट्रीट लाइटों का तोहफा दिया है। कंपनी के सीएमडी ने आशीष बगरोडिया ने कहा कि अगर हमारी यह योजना सफल रहती है तो शीघ्र ही साथ लगते ढेला गांव में चालीस से ज्यादा लाइटें लगाई जाएंगी। समाजसेवी राजेंद्र कुमार एवं उपप्रधान काका व अन्य ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विनसम समूह व सीईओ ललित जैन का आभार जताया। इस अवसर पर सीईओ ललित जैन के अलावा सीएमडी विनसम आशीष बगरोडिया, अनिल शर्मा, एसके राखी, राजेंद्र कुमार, जेके शर्मा, संजय ठाकुर, जीत राम, बनारसी दास, गुरदयाल कौंडी, स्वरुप कौंडी, प्रेम चंद, सुच्चा राम, कृष्ण कुमार, मेहर चंद, एसके मित्तल, केएल चार्य, प्रेम चंद, एसएस पुनिया सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।