फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan Theatre Festival Kicks Off with 'Better Half'; 'Kal Ki Subah' Delivers a Message of Struggle

Solan News: सोलन थियेटर फेस्टिवल का बेटर हाफ से शुभारंभ, कल की सुबह ने दिया संघर्ष का संदेश

Sat, 27 Jun 2026 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Solan Theatre Festival Kicks Off with 'Better Half'; 'Kal Ki Subah' Delivers a Message of Struggle
शहर के साथ लगते कोठों में ​स्थित भाषा एवं संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित थिएटर फेस्टिवल
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश शिमला के सहयोग से सोलन थिएटर फेस्टिवल शुक्रवार को कला केंद्र कोठो में शुरू हुआ। अनुकृति रंगमंडल कानपुर द्वारा आयोजित इस फेस्टिवल की शुरुआत नाटक बेटर हाफ के मंचन से हुई। आज की दूसरी प्रस्तुति कल की सुबह ने युवाओं को विषम परिस्थितियों में भी संघर्ष का संदेश दिया। फेस्टिवल का दीप प्रज्वलन कर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय यादव, भाषा एवं संस्कृति विभाग शिमला के सांस्कृतिक आयोजक जसबिंदर सिंह, अनुकृति की संयुक्त सचिव दिशा वर्मा और जिला भाषा अधिकारी ममता मौजूद रहीं। चेतना रंग समूह भोपाल द्वारा प्रस्तुत नाटक बेटर हाफ का लेखन और निर्देशन आशीष श्रीवास्तव ने किया। यह नाटक एक बंगाली वृद्ध जोड़े प्रशांत और सुधा चटर्जी के जीवन पर आधारित है। सुधा की एक छोटे ऑपरेशन के दौरान अस्पताल की लापरवाही से मृत्यु हो जाती है। प्रशांत अपनी पत्नी को न्याय दिलाने के लिए अस्पताल के खिलाफ अदालत में मामला दर्ज करता है। राजीव श्रीवास्तव और नीति श्रीवास्तव ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
न्याय की लड़ाई और भ्रम
प्रशांत को भ्रम की बीमारी हो जाती है, जिसमें उसे हर वक्त सुधा अपने आसपास नजर आती है। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद प्रशांत केस जीत जाता है। उसे अस्पताल से बीस लाख रुपये का मुआवजा मिलता है। राजीव श्रीवास्तव, नीति श्रीवास्तव, विवेक त्रिपाठी और आशीष ओझा सहित अन्य कलाकारों का अभिनय बेहतरीन रहा।
विज्ञापन

युवाओं को संघर्ष का दिया संदेश
आज की दूसरी नाट्य प्रस्तुति कल की सुबह आर्टिस्ट्स कंबाइन, ग्वालियर ने प्रस्तुत की। यह नाटक युवाओं को आत्महत्या से बचने और जीवन में संघर्ष करने का संदेश देता है। नंदन जोशी के मूल मराठी नाटक का हिंदी रूपांतरण अनिल चापेकर ने किया, निर्देशन रोहित जैन का था। नाटक छात्र अनुराग की कहानी बताता है, जो इंजीनियरिंग में असफलता के बाद आत्महत्या का विचार करता है, लेकिन उसके दोस्त उसे रोकते हैं। रोहित जैन, सुयश त्रिपाठी, ऋषिता मंगल और दीपेश चतुर्वेदी सहित कलाकारों का अभिनय सराहनीय रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed