फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan Police arrests mastermind of 37 kg hashish case from Delhi

Crime News: 37 किलो चरस मामले का मास्टरमाइंड दिल्ली से धरा, अर्की में थी किराने की दुकान

Tue, 21 May 2024 07:17 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 May 2024 07:17 PM IST
सार

सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अर्की क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर किराने की दुकान चला रहा था।

विज्ञापन
Solan Police arrests mastermind of 37 kg hashish case from Delhi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

सोलन पुलिस ने 37 किलो चरस मामले के मास्टरमाइंड को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई दिनों से अंडरग्राउंड चल रहा था। आरोपी अर्की क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर किराने की दुकान चला रहा था। पुलिस के मुताबिक वह 15 वर्षों से नशा तस्करी में संलिप्त था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि आरोपी के बैंक खाते से एक साल में करीब 70 लाख रुपये का लेनदेन हुआ है। बहरहाल, पुलिस जांच जारी है। कई और खुलासे होने की संभावना है। आरोपी की पहचान मिंटू उर्फ बिट्टू निवासी गांव कोहिला डाकघर कमांद तहसील आनी, जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। मिंटू पहले गिरफ्तार आरोपी झाबे राम का सगा भाई है।

विज्ञापन


डीएसपी भीष्म सिंह ने बताया कि पुलिस ने बीते दिनों सुबाथू-धर्मपुर रोड पर आरोपी हरजीत सिंह को एक किलो से अधिक चरस के साथ गिरफ्तार किया था। इसकी जांच करने के बाद पुलिस ने कुल्लू जिले के आनी क्षेत्र से करीब 36 किलो हाई क्वालिटी चरस बरामद की थी और इसके सप्लायर आरोपी झाबे राम को गिरफ्तार किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए इस नेटवर्क को चलाने वाले आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए। इस नेटवर्क को चलाने वाला मास्टरमाइंड फरार हो गया था। उसी ने डील सेटल करने के लिए आरोपी हरजीत को चरस के सैंपल के साथ भेजा था। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी मिंटू को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा भेजी जाती थी चरस

आरोपी मिंटू के खिलाफ 2012 में भी थाना शिमला और मंडी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। आरोपी का यह गिरोह आनी क्षेत्र से बड़े स्तर पर चरस तस्करी कर रहा था, जो सोलन जिले को ट्रांजिट करते हुए हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, मुंबई, गोवा आदि स्थानों पर भेजी जातीथी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed