{"_id":"664b59dd130f1657f600dfd4","slug":"solan-news-solan-solan-solan-news-c-176-1-ssml1041-121841-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में दहके 20 जंगल, अब तक चार लाख का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में दहके 20 जंगल, अब तक चार लाख का नुकसान
Mon, 20 May 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 20 May 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
कुमारहट्टी के समीप जंगल में लगी आग। संवाद
विभाग ने अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की एफआरआई
देवठी, चायल और धर्मपुर के जंगलों में दहक रही आग
16 जंगलों में वन विभाग ने आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला सोलन के 12 जंगलों की आग से अभी तक वन विभाग को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है। इसमें कई जंगलों में पिछले चार दिनों से आग जारी है, जिस पर वन विभाग की ओर से गठित टीम सहित अग्निशमन विभाग की ओर से सहायता लेकर काबू करने की कोशिश जारी है। हालांकि अभी तक जंगलों में आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। जिसकी जांच करने के लिए वन विभाग की ओर से पुलिस को भी संबंधित क्षेत्र में लगी आग की 16 शिकायतें अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज करवाई है।
आग से वन विभाग के जंगलों में छोटे पौधों को सबसे अधिक नुकसान हुआ है। इसके अलावा कई घर जंगलों में लगी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे हैं। वहीं रविवार को कंडाघाट के समीम, चायल, बीणू समेत अन्य जंगल में भी आग लग गई है। वन विभाग सोलन के डीएफओ एचके गुप्ता ने बताया कि जंगलों में आग के 20 मामलों से अभी तक विभाग को करीब चार लाख रुपये का नुकसान हो गया है। जिसमें सबसे अधिक नुकसान जंगल में लगाए गए छोटे पौधों को पहुंचा है। कई जंगलों में लगी आग पर काबू कर लिया गया है जबकि कुछ एक जंगलों में आग जारी है। जहां पर विभाग की ओर से गठित टीम व दमकल विभाग की टीम की ओर से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।