फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan news, solan, solan

Solan News: मां शूलिनी ने कबूला राज्य स्तरीय मेला, लौटीं अपने मंदिर

Sun, 23 Jun 2024 07:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 23 Jun 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
बहन से मिलने के बाद रात 11:30 बजे अपने मंदिर पहुंची
विज्ञापन

कल्याणें व एसडीएम रहीं विशेष पूजा में मौजूद
मंदिर में माता के दर्शन के लिए लगी रहीं लोगों की कतारें
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अधिष्ठात्री मां शूलिनी ने राज्यस्तरीय मेले को कबूल कर लिया है। इसे लेकर मां के कल्याणें और पुजारियों ने विशेष पूजा के दौरान यह आशीर्वाद लिया। इसके बाद दोनों बहनों की पूजा-अर्चना की गई और भोग लगाया गया। रविवार को भी गंज बाजार स्थित मंदिर में माता के दर्शनार्थ लोगों की लंबी कतारें लगी रही। सुबह से ही दोनों बहनों के एक साथ दर्शन करने के लिए लोग भी काफी उत्साहित दिखे। वहीं रात 10:00 बजे माता अपने मंदिर के लिए लौटीं और रात 11:30 बजे मंदिर में पहुंची। माता तीन दिन गंज बाजार स्थित अपनी बहन के पास रुकी थी।

बता दें कि मां शूलिनी पालकी में सवार होकर शुक्रवार को अपनी बहन से मिलने के लिए निकली थीं। इसी के साथ जिला मुख्यालय सोलन में राज्यस्तरीय मेले का भी शुभारंभ हुआ था। मां की पालकी को पूरे शहर का भ्रमण करवाया गया और देर रात मां शूलिनी अपनी बहन के पास पहुंची। तीन दिन रुकने के बाद रविवार को करीब रात 10:00 बजे अपनी मंदिर वापस चली गईं। मेले के तीसरे दिन माता के दर्शन के लिए दूर दराज क्षेत्रों से लोग पहुंचे, जिन्होंने दिनभर लंबी कतारों में लगकर दर्शन किए। कतारें रात 9:00 बजे तक मंदिर के बाहर लगी रहीं। वहीं मंदिर में विशेष भजन संध्या भी तीनों दिन चली रहीं। सोलन के उपमंडलाधिकारी डॉ पूनम ने बताया कि माता ने मेला कबूल लिया है। माता ने सभी को आशीर्वाद दिया है। माता वापस अपने स्थान पर विराज हो गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed