{"_id":"66781be4c49b241b550d8b11","slug":"solan-news-solan-solan-solan-news-c-176-1-ssml1040-123916-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कालका-शिमला एनएच पर जाम, दो किमी सफर को लगे 30 मिनट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कालका-शिमला एनएच पर जाम, दो किमी सफर को लगे 30 मिनट
Sun, 23 Jun 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 23 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीकेंड और शूलिनी मेले को लेकर बढ़ी वाहनों की आवाजाही, एंबुलेंस भी जाम में फंसी
कई जगह वन-वे होने के कारण लगता रहा लंंबा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। वीकेंड और सोलन में चल रहे राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के चलते रविवार को कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर जाम लगता रहा। परवाणू से शोघी के बीच जगह-जगह वाहन चालक व अन्य लोग जाम से परेशान हुए। परवाणू बैरियर तक दो किलोमीटर सफर करने में वाहन चालकों को आधा घंटा लग गया। शिमला से कालका की ओर जाने के लिए भी करीब दो से तीन घंटे का समय लगा। इस दौरान एक एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही।
इस दौरान वाहन दिनभर रेंग-रेंग कर चलते रहे। जाम लगने का एक कारण टोल बैरियर पर मैन्युअल सिस्टम से वाहनों की पर्ची काटना भी है। यह पर्ची बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों के वाहनों की काटी जाती है। वहीं एनएच पर कई जगह ट्रैफिक का वन-वे होना भी जाम लगने को कारण बन रहा है। वीकेंड पर कालका-शिमला एनएच पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है। इस वीकेंड पर राज्यस्तरीय शूलिनी मेले के होने से वाहनों की आवाजाही और अधिक हो गई। सुबह से वाहनों की कतारें परवाणू टीटीआर टोल बैरियर के समीप लगनी शुरू हो गई थीं। हालांकि इस बीच पुलिस कर्मी मौके पर तैनात रहे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या से भी लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ी।