फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan news, solan news, solan

Solan News: कुनिहार में नहीं लग रहे गायों को गर्भधारण के टीके

Sun, 19 May 2024 07:08 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sun, 19 May 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
पशुपालकों ने विभाग से जल्द टीके उपलब्ध करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पशु चिकित्सालय सिहांवा कुनिहार में पशु गर्भधारण के टीके व टीकों को सुरक्षित रखने वाली गैस न होने से पशु पालकों को परेशानी हो रही है। पशुओं के समय पर टीका न लगने से उनके पशुओं में बीमारी होने का डर बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि व पशु पालन लोगों का मुख्य व्यवसाय है जिससे लोग अपनी आजीविका कमाते हैं। स्थानीय पशुपालक जयपाल, ओमप्रकाश, जियालाल, मनोहर, श्यामलाल, सोहन, मदन लाल आदि ने बताया कि बीते तीन-चार माह से पशु चिकित्सालय में टीके उपलब्ध न होने के कारण पशु गर्भधारण नहीं कर पा रहे। समय पर टीके न लगने से उन्हें बीमारियां होने का भी डर बना हुआ है। जब पशु चिकित्सालय में टीके के लिए संपर्क करते हैं तो टीकों को सुरक्षित रखने वाली गैस न होने की बात कही जा रही है। पशु पालकों ने विभाग व सरकार से मांग उठाई कि पशु चिकित्सालय में टीके उपलब्ध करवाए जाएं ताकि उन्हें परेशानी न आए।


सीमन बैंक घनाहट्टी के सहायक निदेशक डॉ अमित अत्री ने बताया कि कुछ समय से गैस की समस्या आ रही है, जिस कारण कुछ जगह गैस सप्लाई नहीं हो पाई है। अगले सप्ताह तक यह समस्या दूर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed