{"_id":"61267d5c8ebc3ec7722ab357","slug":"solan-municipal-corporation-prepares-plan-to-provide-water-at-rupees-100-per-month-tariff-solan-news-sml3815265195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पानी का बिल सौ रुपये करने के लिए योजना तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पानी का बिल सौ रुपये करने के लिए योजना तैयार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। शहरवासियों से पानी का बिल सौ रुपये मासिक करने को लेकर नगर निगम की योजना तैयार हो चुकी है। कल 27 अगस्त को इस मसले पर चर्चा के लिए नगर निगम की विशेष बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी पार्षद मौजूद रहेंगे।
निगम कार्यालय में 17 वार्डों के पार्षदों की सहमति के साथ इसे लागू किया जा सकता है। कूड़ा निशुल्क उठाने को लेकर भाजपा पार्षद निगम को घेरने की तैयारी में हैं। करीब चार माह पहले हुए निगम चुनाव में कांग्रेस की ओर से मुफ्त कूड़ा, पानी का बिल सौ रुपये करने का वादा किया था। अभी तक दोनों वायदों को पूरा नहीं किया गया है।
अब नगर निगम घरेलू उपभोक्ताओं से सौ रुपये पानी का बिल वसूलने की तैयारी कर रहा है। वहीं वर्तमान समय में शहर के भीतर दर्जनों अवैध पेयजल कनेक्शन चल रहे हैं। इनसे निपटने के लिए तैयार पॉलिसी में समाधान रखा गया है। साथ ही गारबेज कलेक्शन योजना को निशुल्क करने के लिए भी मास्टर प्लान बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि पानी का बिल सौ रुपये करने के लिए पॉलिसी बनाई है। इस बारे में चर्चा के लिए शुक्रवार को कार्यालय में बैठक का आयोजन होगा। सभी पार्षदों की सहमति से पॉलिसी को लागू किया जा सकता है।