{"_id":"6adb650aa1a4ea3c5201a56b","slug":"drinking-water-shortage-in-the-city-people-forced-to-dig-into-their-pockets-for-water-solan-news-c-176-1-sln1013-182559-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शहर में पेयजल किल्लत अब पानी के लिए जेब ढीली करने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शहर में पेयजल किल्लत अब पानी के लिए जेब ढीली करने को मजबूर लोग
Sat, 24 Oct 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
जल शक्ति विभाग से पिछले तीन दिनों से नहीं मिल रही पर्याप्त सप्लाई
मोटर खराब होने का दिया जा रहा तर्क, शहर को रोजाना है 90 लाख लीटर पानी की जरूरत
संवाद न्यूज एजेंसी
जल शक्ति विभाग और नगर निगम की नाकामी से नहीं मिल रही पर्याप्त सप्लाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में पेयजल संकट ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। इससे सभी वार्डों में पानी की आपूर्ति का शेड्यूल पूरी तरह बिगड़ गया है। हालात यह हैं कि लगातार छठे दिन भी कई वार्डों में लोगों के नलों से पानी नहीं आया है। दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी नहीं मिलने से परेशान शहरवासियों को मजबूरन 1,500 से 2,000 रुपये खर्च कर निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। मांग के मुकाबले कम पानी मिलने से लोगों में भारी रोष है।
पिछले तीन दिनों से नगर निगम को जल शक्ति विभाग की ओर से मांग के अनुरूप पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। पेयजल योजना की मोटर की इलेक्ट्रिक केबल में खराबी आने के कारण बुधवार को निगम को केवल 54.21 लाख लीटर, वीरवार को 37.74 लाख लीटर और शुक्रवार को 68.90 लाख लीटर पानी ही मिल पाया। जबकि, शहर में नियमित और सुचारू पेयजल आपूर्ति बनाए रखने के लिए रोजाना करीब 90 लाख लीटर पानी की आवश्यकता होती है।
शहर में अन्य प्राकृतिक जलस्रोत उपलब्ध नहीं होने के कारण स्थानीय निवासी पूरी तरह विभागीय आपूर्ति पर निर्भर हैं। नियमित आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान लोग निजी टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि लोगों को महीने में तीन से चार बार 2,000 लीटर पानी का टैंकर 1,500 से 2,000 रुपये में खरीदना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने अपने जीवन में सोलन में ऐसा भीषण जल संकट पहले कभी नहीं देखा।
विज्ञापन
इनसेट
हर चौथे दिन पानी देने का था वादा
नगर निगम की नई सरकार के गठन के समय शहरवासियों को हर चौथे दिन घरों तक नियमित पेयजल आपूर्ति पहुंचाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगम समय पर पानी उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रहा है। समस्या को लेकर अधिकारियों से संपर्क करने पर भी उन्हें केवल आश्वासन ही मिलते हैं।
इनसेट
मोटर की केबल ठीक कर दी गई है
गिरी पेयजल योजना के तहत गौड़ा में मोटर की इलेक्ट्रिक केबल जलने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित हुई थी। अब केबल को दुरुस्त कर मोटरों को दोबारा चालू कर दिया गया है। नगर निगम को जल्द ही पानी की पूरी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। -ऐन सिंह, सहायक अभियंता, जल शक्ति विभाग, सोलन
इनसेट
आपूर्ति मिलते ही सुधरेगा शेड्यूल
जल शक्ति विभाग की ओर से बीच में पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण पेयजल वितरण का पूरा शेड्यूल बिगड़ गया है। यदि आने वाले दिनों में विभाग से पानी की पूरी आपूर्ति मिलती है, तो नगर निगम की ओर से पेयजल वितरण के शेड्यूल को तुरंत पटरी पर लाया जाएगा। - सुषमा शर्मा, महापौर, नगर निगम सोलन