{"_id":"626c324054289f3cd9046b78","slug":"solan-municipal-corporation-close-down-dc-chowk-to-sunny-side-road-without-prior-information-solan-news-sml407193923","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना पूर्व सूचना दिए एक सप्ताह के लिए बंद कर दी वार्ड-12 की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना पूर्व सूचना दिए एक सप्ताह के लिए बंद कर दी वार्ड-12 की सड़क
विज्ञापन
सोलन के वार्ड नंबर बारह सन्नी साइड के मुख्यद्वार पर वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए लगे बैरिगेट
- फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के पुराने डीसी चौक के साथ वार्ड-12 सनी साइड जाने वाली सड़क को नगर निगम ने बिना सूचना दिए बंद कर दिया। इससे यहां के लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। हालांकि एक सप्ताह तक इस सड़क पर पैचवर्क और नालियों का काम होगा।
इससे लोगों को ही फायदा होगा लेकिन बिना सूचना बंद करना उचित नहीं है। सड़क के बीच कई लोगों के वाहन फंसे हैं। समय पर सूचना मिलने से वे इन्हें निकाल सकते थे। हालांकि पार्षद का कहना है कि वार्ड के व्हाट्सएप ग्रुप में उन्होंने इसकी सूचना दी थी। हालांकि इस ग्रुप में वार्ड क सभी लोग नहीं जुड़े हैं।
उधर, नगर निगम वार्ड-12 की पार्षद उषा शर्मा ने कहा कि सनी साइड सड़क पर गड्ढों में पैचवर्क और नालियों की मरम्मत के लिए सड़क को एक सप्ताह तक बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
इस बीच लोगों को अपने वाहन कोर्ट से होकर लाने होंगे। मार्ग बंद करने की अधिसूचना जारी नहीं की गई लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी सूचना पांच दिन पहले दी गई है।