फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   solan mc take action aganist house owner

सेटबैक न छोड़ने वाले भवन मालिकों पर कार्रवाई करेगा नप

Fri, 11 Mar 2016 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Fri, 11 Mar 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन

भवन निर्माण की प्लाटिंग (नक्शे के स्वरूप चिन्हित भूमि की कटाई) के वक्त नियमों को ताक पर रखकर सेटबैक न छोड़ने वाले भवन मालिकों के खिलाफ नगर परिषद कार्रवाई करेगा। नियमों के मुताबिक भवन बनाते वक्त चारों तरफ डेढ़ मीटर सेटबैक छोड़ना जरूरी है। लेकिन सोलन शहर में अधिकतर भवन मालिकों ने इन नियमों पर अमल नहीं किया है।

विज्ञापन


इस कारण आम लोगों के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले रास्तों पर अपार्टमेंट या बड़े निजी भवनों के मालिकों का कब्जा है। ऐसे में लोगों को आने जाने में काफी परेशानी झेलनी पड़ती है।  कई मामले सामने आने के बाद अब नगर परिषद ने इससे निपटने की नए सिरे से तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

  
  नगर परिषद की आगामी आम सभा में अपार्टमेंट मालिकों द्वारा किए कब्जे रास्तों को सार्वजनिक किए जाने की कवायद शुरू कर रहा है। हालांकि इससे पहले सरकार और राजस्व विभाग को प्रस्ताव भेजा है। लेकिन कमजोर नगर परिषद की कार्यप्रणाली के चलते यह सिरे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अब इस प्रस्ताव को दोबारा नगर परिषद जिला प्रशासन के सपुर्द करने जा रही है। इसमें नगर परिषद राजस्व विभाग और प्रशासन से मांग करेगी की रास्ते नगर परिषद के अधीन किए जाएं ताकि इन पर कोई कब्जा न करे।  

नप को नहीं अधिकार
नगर परिषद के अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में नगर परिषद ऐसे बड़े भवन मालिकों पर कार्रवाई नहीं कर सकता। ऐसे तमाम रास्ते नगर परिषद के अधीन बस्तियों या वार्ड को जाते हैं। लेकिन यह रास्ते सार्वजनिक नहीं हैं। केवल राजस्व विभाग ही भवन के नक्शों की रजिस्ट्री के समय भवन के आसपास की जगह को नप के नाम कर सकता है।

भवन मालिक कर रहे
हैं कब्जा : पवन गुप्ता

नगर परिषद अध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि भवन मालिक भवन निर्माण के वक्त तो भवन के आसपास की जमीन को लोगों के चलने के लिए उपयोग में देने पर सहमती जताते हैं लेकिन कार्य पूरा होने के बाद उस पर गेट अथवा टाइलें लगाकर कब्जा कर लेते है। नियमों की यह अवहेलना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। बताया कि नप द्वारा राजस्व विभाग को लिखित में इस समस्या के समाधान लिए नए सिरे से लिखा जाएगा।


अवैध कब्जा धारकों पर होगी कार्रवाई : ईओ
नप के ईओ बीआर नेगी ने कहा कि शहर में अधिकांश अपार्टमेंट और भवन मालिकों ने नियमों का उल्लंघन करके रास्तों तथा नप की जगह पर कब्जा जमाया है। नगर परिषद अब इन पर शिकंजा कसेगा। अवैध रूप से रास्तों पर बनाए भवनों को तोड़ा जा सकता है। इसके लिए सरकार, प्रशासन और टीसीपी को पत्र भेजे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed