{"_id":"612bcf458ebc3e7a24042c20","slug":"solan-mc-residents-given-time-to-regularise-water-connection-solan-news-sml3820171193","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोलन में एक महीने में वैध करना होगा पेयजल कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन में एक महीने में वैध करना होगा पेयजल कनेक्शन
विज्ञापन
सोलन नगर निगम कार्यालय। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। शहर में अवैध घरेलू पयेजल कनेक्शनों को वैध करने के लिए नगर निगम ने एक महीने का अल्टीमेटम दिया है। इसके लिए निगम कार्यालय में भवन मालिक रोजाना आवेदन लिए पहुंच रहे हैं। अवधि पूरी होने के बाद अवैध कनेक्शन मिलने पर 20 हजार जुर्माना लगेगा। कई वर्षों से पानी के बिल पर निगम को चूना लग रहा है।
कई वार्डों में एक मकान में चार से पांच पेयजल कनेक्शन लगाकर पानी चुराया जाता है। इससे निगम को लाखों का चूना लग रहा है। अब निगम ने अवैध पेयजल कनेक्शन चला रहे लोगों को इसे वैध करने के लिए कहा है।
इसमें निगम ने पूरे शहर को एक माह के भीतर हर हाल में कनेक्शन नियमित करने का समय दिया है। यदि अवैध पेयजल कनेक्शन पकड़े जाने पर 20 हजार का जुर्माना लगाया जाएगा। नगर निगम की ओर से जल्द टीम गठित की जाएगी और जांच की जाएगी। अब खराब और पुराने पानी के मीटर को बदलकर घर के मुख्यद्वार पर लगाया जाएगा। साथ ही निगम के अनुसार तय साढ़े बारह हजार से ज्यादा पानी खर्च करने पर पूरा बिल दिया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, नगर निगम मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि शहर में लोगों के घरों में चल रहे अवैध पेयजल कनेक्शनों की सूची बनाई जा रही है। सभी लोग एक माह के भीतर कार्यालय में अपना कनेक्शन नियमित करवा सकते हैं। नियमों की अवहेलना पर 20 हजार तक जुर्माना लगाया जा सकता है।