{"_id":"6206a2b5eb76de18295394d9","slug":"solan-mc-employees-indulge-in-verbal-conflict-with-general-public-calls-police-to-intervene-solan-news-sml3992687120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ेदान को लेकर निगम टीम और लोगों में बहस, बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ेदान को लेकर निगम टीम और लोगों में बहस, बुलानी पड़ी पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में छोटे कूड़ेदान केबिन लगाने पर नगर निगम और लोगों के बीच जमकर बहस हो गई। शुक्रवार को पुराने बस अड्डे पर लगाए केबिन का लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच बस अड्डे पर हंगामे को देख लोगों की भीड़ लग गई।
गहमागहमी इतनी बढ़ गई कि पुलिस बुलानी पड़ी। इसके बाद नगर निगम टीम पुलिस के साथ मिलकर मामले को सुलझाने पहुंची। हालांकि पुलिस ने मामला शांत करवा केबिन को उखाड़कर दूसरी जगह लगवाया।
नगर निगम ने शहर में गंदगी फेंकने के लिए 20 छोटे केबिन लगाए हैं। स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर निगम कार्य कर रहा है। इसमें गीला-सूखा कूड़ा डालने के लिए अलग-अलग केबिन बनाए गए हैं। मालरोड पर कन्या विद्यालय के मुख्य गेट पर केबिन लगाया गया है।
विज्ञापन
पुराने बस अड्डे पर लगाए केबिन का आसपास के लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। इस बीच नगर निगम टीम ने पुलिस की मदद से केबिन को उखाड़कर दूसरे स्थान पर चयनित कर दिया।
नगर निगम आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि शहर में बेहतर स्वच्छता के लिए छोटे केबिन लगाए हैं। लोगों को केबिन लगाने के लिए सहयोग करना चाहिए। स्वच्छता पर नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है।