{"_id":"6a3a0e90d80503222b01b041","slug":"solan-hrtc-training-bus-tilts-on-gabar-mor-ramshahr-nalagarh-route-all-passengers-safe-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एचआरटीसी की प्रशिक्षण बस हादसे का शिकार, नालागढ़ कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत कई यात्री भी थे सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एचआरटीसी की प्रशिक्षण बस हादसे का शिकार, नालागढ़ कॉलेज के छात्र-छात्राओं समेत कई यात्री भी थे सवार
Tue, 23 Jun 2026 10:16 AM IST
Ankesh Dogra
संवाद न्यूज एजेंसी, रामशहर/सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामशहर/सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Tue, 23 Jun 2026 10:16 AM IST
सार
सोलन जिले के गाबर मोड़-रामशहर-नालागढ़ रूट पर एचआरटीसी की प्रशिक्षण बस सड़क किनारे झुक गई। बस में छात्र-छात्राओं समेत कई यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद प्रशिक्षण बस में यात्रियों के सफर और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन
एचआरटीसी की प्रशिक्षण बस हादसे का शिकार।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोलन जिले के रामशहर से नालागढ़ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंगलवार को टलौटी के पास सड़क किनारे एक तरफ झुक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार बस मलग से आगे टलौटी के समीप सड़क किनारे गड्ढे में फंसने से एक तरफ झुक गई। बस में रामशहर और नालागढ़ कॉलेज के छात्र-छात्राएं भी सवार थे।
विज्ञापन
घटना से कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।स्थानीय लोगों की मदद से सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और बाद में बस को भी निकाला गया।
विज्ञापन
गनीमत रही कि किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। उधर, नालागढ़ आरएम अखिल अग्निहोत्री ने बताया कि बस का टायर गड्ढे में फंसने के कारण वह एक तरफ झुक गई थी। उन्होंने कहा कि यह बस प्रशिक्षण के लिए भेजी गई थी और इसमें प्रशिक्षु ही सवार थे।
विज्ञापन