फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan hospitals will now provide medicines for diabetes and blood pressure for a month.

Solan News: सोलन के अस्पतालों में अब एक माह की मिलेगी शुगर और बीपी की दवा

Mon, 10 Nov 2025 12:19 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
बार-बार चक्कर काटने के झंझट से मिली मुक्ति, सीएमओ ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

सीनियर सिटीजन और दूरदराज के लोगों को बड़ा फायदा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के उच्च रक्तचाप (बीपी) और शुगर (मधुमेह) से पीड़ित मरीजों को अब दवा लेने के लिए बार-बार अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन ने जिले के सभी अस्पतालों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि अब इन मरीजों को दवा काउंटर से एक माह की दवाएं एक साथ दी जाएं।पहले मरीजों को दवा काउंटर से केवल 10 दिन की दवाएं मिलती थीं, जिसके कारण उन्हें हर दस दिन बाद अस्पताल आना पड़ता था। अब चिकित्सक उच्च रक्तचाप और शुगर के मरीजों को सीधे एक माह की दवा लिखने के लिए अधिकृत कर दिए गए हैं। इस फैसले से सीनियर सिटीजन और दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को सबसे ज्यादा आसानी होगी, क्योंकि अब उन्हें पर्ची बनाने, ओपीडी की लाइन और दवा काउंटर की लंबी लाइन में बार-बार खड़े होने की परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।
बीपी,शुगर के मरीजों की लगातार हो रही स्क्रीनिंग

जिले भर में उच्च रक्तचाप और शुगर के मरीजों की लगातार स्क्रीनिंग की जा रही है। आशा वर्कर की टीम घर-घर जाकर यह कार्य कर रही है। अस्पतालों में भी आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे नए मरीजों की पहचान हो रही है। पुराने पीड़ित मरीजों को अब इस नए नियम से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कोट
अस्पतालों को बीपी और शुगर मरीजों को एक माह की दवाइयां देने निर्देश स्टाफ को दिए हैं। इससे लोगों को आसानी होगी। बार-बार दवाइयां लेने भी अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। योजना के अनुसार कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. अजय पाठक,मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed