{"_id":"60b3d4f78ebc3e7517725a36","slug":"solan-hospital-struggling-for-blood-amid-corona-curfew-solan-news-sml371951276","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोविड के बीच ब्लड बैंक में फिर रक्त की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोविड के बीच ब्लड बैंक में फिर रक्त की कमी
विज्ञापन
सोलन। कोविड संकट के बीच ब्लड बैंक फिर रक्त की कमी से जूझ रहा है। ब्लड बैंक के अधिकारी रक्तदाताओं को फोन कर रक्त दान के लिए आग्रह कर रहे हैं। कोविड के चलते रक्तदान शिविर नहीं लगने के कारण समस्या आ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल में केवल इमरजेंसी के लिए ही रक्त बचा है जबकि रक्त की मांग कोरोना काल में भी बरकरार है। इसका पता चलने पर कई लोग रक्तदान के लिए अस्पताल पहुंच कर स्वेच्छा से रक्तदान कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल के ब्लड बैंक से पूरे जिले में रक्त की मांग को पूरा किया जाता है। जिले की पांच अन्य ब्लड स्टोरेज यूनिटों को यहीं से रक्त भेजा जाता है। अधिक रक्त एकत्र होने पर यहां से शिमला को भी भेजा जाता है।
हालांकि, पिछले एक वर्ष से रूटीन में लगने वाले रक्तदान शिविर बंद हैं जिससे जिले में संकट पैदा हो गया है। कोरोना काल में सभी ऑपरेशन व अन्य गंभीर रोगियों के लिए रक्त की आवश्यकता पड़ रही है। यदि यही स्थिति रही तो आने वाले दिनों में समस्या और गंभीर हो सकती है। अभी हाल ही में दो संस्थाओं ने रक्तदान शिविर लगाए लेकिन वे भी नाकाफी हैं।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी और ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया क्षेत्रीय अस्पताल के ब्लड बैंक में पिछले काफी समय से रक्त की कमी है। केवल इमरजेंसी के लिए ही रक्त बचा है। कोरोना के चलते लोग रक्तदान के लिए नहीं आ रहे हैं और रूटीन रक्तदान शिविर भी नहीं लग पाए हैं। उन्होंने अपील है कि लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।