{"_id":"5d7bd3908ebc3e93b4344ecd","slug":"solan-hospital-building-solan-news-sml307367181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथेड़ में अस्पताल के लिए चयनित जमीन पर साफ सफाई का कार्य श़ुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथेड़ में अस्पताल के लिए चयनित जमीन पर साफ सफाई का कार्य श़ुरू
विज्ञापन
सोलन के कथेड़ में इस जगह बनेगा नया अस्पताल।
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। कथेड़ में 70 बीघा जमीन पर बनाए जाने वाले नए अस्पताल के लिए चयनित भूमि पर सफाई और झाड़ियों को काटने का कार्य स्वास्थ्य विभाग ने शुरू करवा दिया है। इसके बाद निशानदेही प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। कमेटी की अगली बैठक में मिट्टी जांच के लिए अर्किटेक्ट विभाग से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी के साथ नए स्वास्थ्य विभाग अस्पताल में इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टेंडर्ड के हिसाब से स्टाफ मुहैया करवाने की भी तैयारियां हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
बसाल पंचायत के कथेड़ में बनने वाला अस्पताल 300 बिस्तरों का होगा। इसमें 50 बिस्तरों का ट्रॉमा सेंटर भी होगा। पांच सदस्यीय चयन समिति ने अपनी सहमति दे दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार भूमि की निशानदेही के लिए घनी झाड़ियों को काटने का कार्य शुरू कर दिया है। निशानदेही के बाद भूमि की फेंसिंग की जाएगी।
जमीन पर निशानदेही के लिए घनी झाड़ियों को काटने का काम शुरू
क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया कि कथेड़ में बनने वाले नए अस्पताल की जमीन पर निशानदेही करवाने के लिए घनी झाड़ियों को काटने और सफाई का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि पांच सदस्यीय कमेटी की बैठक में आगामी प्रक्रिया पर चर्चा की जाएगी।