फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan fashing in fileds

अब सोलर फेंसिंग से होगी अरबों रुपये की फसलों की रखवाली

Thu, 08 Dec 2016 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन Updated Thu, 08 Dec 2016 10:24 AM IST
विज्ञापन
Solan fashing in fileds

किसानों को अब जंगली जानवरों के उत्पात से फसलों को बचाने के लिए खेतों की मेंढ पर बैठने की जरूरत नहीं। न ही रात को पहरा देने के लिए मचान बनाने की आवश्यकता है। किसानों की इन तमाम तकलीफों का हल सोलर फेंसिंग से होगा। खेतों के चारों तरफ फेंसिंग करने के बाद इसमें सोलर एनर्जी से तैयार होने वाली बिजली की सप्लाई दी जाएगी। रात या दिन को कोई जानवर जैसे ही खेतों की तरफ बढ़ेगा वह करंट का झटका खाते ही वहां से भाग जाएगा। सोलर फेंसिंग की खासियत यह होगी कि इससे जानवर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत प्रदेश के किसान 60 फीसदी अनुदान पर अपने खेतों में सोलर इलेक्ट्रिक फेंसिंग कर सकते हैं। इससे बंदरों और जंगली जानवरों की वजह से फसलों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। सोलर फेंसिंग से खेतों में एक सोलर पेनल लगाया जाता है। इसमें एक बैटरी लगी होती है, इसके बाद खेतों में पांच पांच मीटर की दूरी पर1.5 मीटर से 2.10 मीटर ऊंचाई के लकड़ी या आरसीसी के पोल लगाए जाते हैं। इसमें 5 से 9 मीटर तक हाईटेंशन वारयर लगाई जाती है। बैटरी के जरिये इन तारों में करंट दिया जाता है। इसे बंदर या जंगली जानवर जब छूता है तो उसे करंट का झटका लगता है और वह खेतों से दूर भाग जाता है।
विज्ञापन


कितना करना होगा खर्च
किसानों को खेतों में 100 मीटर सोलर फेंसिंग के लिए 111685 रुपये देने होंगे। इसमें उन्हें 60 फीसदी अनुदान मिलेगा। 200 मीटर फेंसिंग के 166417 रुपये, 300 मीटर के 215983 और 500 मीटर के 315115 रुपये देने होंगे। 700 मीटर के 414706, 1000 मीटर के 566509, 15000 मीटर के 814798 रुपये मिलेंगे। इस फेंसिंग को किसान व्यक्तिगत या सामूहिक रूप से अपने खेतों में लगवा सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोलर फेंसिंग का जिले में काम शुरू
सोलर फेंसिंग आसानी से लगाई जा सकती है और खेतों में एक जगह से दूसरी जगह ले जाने में भी इसमें आसानी रहती है। यह जंगली जानवरों और आवारा पशुओं से फसलों को बचाने में पूरी तरह से सक्षम है। कृषि विभाग के उपनिदेशक हरनाम सिंह राठौर ने बताया कि सोलर फेंसिंग के लिए विभाग को किसानों के आवेदन मिलना शुरू हो गए हैं। सोलन में एक सोलर फेंसिंग लगाई जा चुकी है। सोलर फेंसिंग लगाने के लिए किसानों को मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना के तहत 60 प्रतिशत अनुदान भी दिया जा रहा है।

उत्पाद            सालाना कारोबार
सेब             180 करोड़
टमाटर            70 करोड़
शिमला मिर्च      30 करोड़
भिंडी-फ्रांसबीन   20 करोड़
अन्य पैदावार    100 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed