फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan crime theft in daylight

सोलन कोर्ट के सिविल नाजिर के घर से लाखों के आभूषण चोरी

Fri, 29 Nov 2019 11:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
सोलन। पावर हाउस सोलन में सीजीएम कोर्ट के सिविल नाजिर के घर से दिनदहाड़े शातिरों ने लाखों के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह मामला वीरवार दोपहर का है जिस समय घर के सभी सदस्य अपने काम के लिए बाहर गए हुए थे। इस दौरान शातिरों ने मौका देखते हुए घर में सेंध लगाकर वारदात को अंजाम दिया। जब इसकी सूचना घर के सदस्यों को लगी तो इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस जानकारी के अनुसार विनोद शर्मा पुत्र संत राम शर्मा निवासी बिलो पावर हाउस सपरून सोलन ने पुलिस को बताया कि वीरवार को वह अपनी ड्यूटी के लिए सीजीएम कोर्ट सोलन के लिए सुबह 9:30 बजे निकल गया था। यहां पर वह सिविल नाजिर के पद पर तैनात है। उसकी पत्नी और बेटी भी सुबह ही पठानकोट के लिए शादी समारोह में भाग लेने निकल गए थे। घर पर कोई भी सदस्य नहीं था।
विज्ञापन

जब वह शाम को करीब 6:15 बजे पर घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे का इंटरलॉक टूटा हुआ था। घर के अंदर जाकर देखा तो अलमारी के लॉकर भी टूटे पाए गए। इसमें रखे सोने के आभूषण, गले का सेट, कान के रिंग कुल करीब छह तोले, चेन सेट, लॉकेट, कान के रिंग कुल तीन तोले, मंगलसूत्र दो तोले, सोने की रिंग एक तोला, सोने के दो टॉपस सहित अन्य नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर रही मामले की जांच
एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके के लिए भेज दिया है। शातिरों ने घर से लाखों रुपये के आभूषणों पर हाथ साफ किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed