{"_id":"57b46e7b4f1c1bd66b6ec094","slug":"solan-collage-under","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज कैंपस की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज कैंपस की गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से रहेगी नजर
ब्यूरो, सोलन
Updated Wed, 17 Aug 2016 10:11 PM IST
विज्ञापन
चार हजार छात्रों वाले डिग्री कॉलेज सोलन में अब कैंपस गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी।
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार हजार छात्रों वाले डिग्री कॉलेज सोलन में अब कैंपस गतिविधियों पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। हर ब्लॉक के साथ चप्पे-चप्पे पर प्रबंधन इन सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखेगा। अनुशासन भंग होने और किसी तरह की शरारत या उपद्रव पर तुरंत कंट्रोल किया जा सकेगा। वहीं स्मार्ट क्लासेज से मुश्किल पाठ्यक्रमों की पढ़ाई आसानी से प्रोजेक्टर पीपीटीएक्स और ऑडियो वीडियो से व्यावहारिक तरीके से होगी।
विज्ञापन
डिग्री कालेज सोलन की निगरानी अब 16 सीसीटीवी कैमरों से होगी। इसके लिए कॉलेज प्रबंधन ने कॉलेज के विभिन्न हिस्सों में मुख्य प्रवेश द्वार, परीक्षा हाल, कैंटीन, कॉरिडोर, प्रयोगशाला और पुस्तकालय आदि में कैमरे लगाना शुरू कर दिए हैं। कॉलेज कैंपस में लगाए इन कैमरों की निगरानी स्वयं प्राचार्य द्वारा की जाएगी। कॉलेज प्रबंधन द्वारा कॉलेज की सुरक्षा, आउटसाइडर्स के प्रवेश और कैंपस में विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए इन्हें लगाया है। इन कैमरों ने कार्य करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
ऐसे स्मार्ट तरीके से होगी पढ़ाई
कॉलेज में बहुत जल्द छात्र-छात्राओं को स्मार्ट क्लास की सुविधा भी मिल जाएगी। इसके इंस्टालेशन का कार्य किया जा रहा है। इसके तहत मेडिकल, नॉन-मेडिकल, कामर्स के साथ कला संकाय के सभी व्यावहारिक विषयों में मुश्किल लगने वाले पाठ्यक्रमों की पढ़ाई स्मार्ट क्लास में पीपीटीएक्स और ग्राफिक्स से होगी। स्मार्ट क्लास के माध्यम से लेक्चर तैयार करना बेहद आसान है। इसमें ऑडियो विजुअल के माध्यम से मुश्किल विषय को आसानी से समझा जा सकता है।
विज्ञापन
नए लुक में नजर आएगा कॉलेज
इसके साथ ही कॉलेज नए लुक में नजर आएगा। सभी कक्षाओं को व्हाइट वॉश किया जा रहा है। साथ ही कॉलेज का लुक भी संवारा जा रहा है। कॉलेज के भवन में आवश्यक मरम्मत कार्य भी जोरों पर है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए पुराने फर्नीचरों को बदला जाएगा। कक्षाओं में पुराने और खराब बोर्ड की जगह नए बोर्ड लगेंगे।
छात्र राजनीतिक और असामाजिक गतिविधियों पर नजर : धरेला
कॉलेज प्राचार्या द्वारका धरेला ने बताया कि कॉलेज द्वारा अपने फंड से कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे और स्मार्ट क्लास जैसी सुविधा दी जा रही है। कॉलेज में असामाजिक गतिविधियों पर रोक तो लगेगी, साथ ही छात्राओं को भी सुरक्षित माहौल देने में मदद मिलेगी। आधुनिक पढ़ाई की मांग को देखते हुए कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए स्मार्ट क्लास की सुविधा भी जल्द मिलेगी।