फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan, BBN, Industrial area, samples of nine food items failed

Solan News: औद्योगिक क्षेत्र में सेहत के साथ खिलवाड़, गरम मसाला, दही समेत नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल

Tue, 02 Apr 2024 06:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:44 PM IST
विज्ञापन
विभाग दुकानदारों को भेजेगा नोटिस, बीबीएन समेत हाईवे से भरे गए थे खाद्य पदार्थों के सैंपल
विज्ञापन

हाल में विभाग के पास सीटीएल कंडाघाट से पहुंची रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में कई दुकानदार सब स्टैंडर्ड और मिस ब्रांडेड खाद्य पदार्थ बेचकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में गरम मसाला, दही समेत नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल फेल पाए गए हैं। जिला खाद्य सुरक्षा विभाग संबंधित दुकानदारों को नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। खाद्य पदार्थों के सैंपल फरवरी महीने में भरे गए थे। इन्हें जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा था। जहां से हाल ही में खाद्य पदार्थों की रिपोर्ट आई है। यह खाद्य पदार्थों के सैंपल जिले के औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन, परवाणू, धर्मपुर और सुबाथू से भरे गए थे। विभाग की ओर से नोटिस भेजकर दुकानदारों से जवाब मांगा जाएगा। 30 दिन के भीतर दुकानदारों को जवाब प्रेषित करने होंगे। उसके बाद ही विभाग आगामी कार्रवाई शुरू करेगा और सभी मामलों को एडीसी कोर्ट में लगाया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, जिले से भरे गए दो गरम मसाला के अलग-अलग सैंपल मिस-ब्रांडेड पाए गए हैं। इसके अलावा चना दाल, दही, सरसों तेल, बेसन, पोहा, इमली के सैंपल भी मिस-ब्रांडेड पाए गए हैं, जबकि शुगर बाइल्ड कन्फेक्शनरी किंग का सैंपल सब स्टैंडर्ड और मिस ब्रांडेड पाया गया है। बताया जा रहा है कि कई खाद्य पदार्थों में रंग भी पाया गया है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से नियमानुसार मामला तैयार किया जा रहा है। एफएसएसएआई के मानकों के अनुसार, कुछ खाद्य पदार्थों में रंग नहीं डाला जा सकता। जिसे देखते हुए विभाग की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामले में जुर्माना समेत सजा का प्रावधान भी है। गौर रहे कि जिले में बिकने वाले प्रत्येक खाद्य पदार्थों पर विभाग अपनी नजर बनाए हुए है। विभगीय टीम दुकानों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपलों को भर रही है। इसे जांच के लिए सीटीएल कंडाघाट भेजा जाता है। जहां से करीब 15 से 20 दिनों में रिपोर्ट आती है। इसके बाद विभाग की ओर से कार्रवाई कर जाती है। हाल ही में भी नौ खाद्य पदार्थों के सैंपल एफएसएसएआई के मानकों पर खरे नहीं उतरें हैं। ऐसे में विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू कर दी गई है, वहीं इस महीने भी सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

30 दिन में मांगा जाएगा दुकानदारों से जवाब
जिले के अलग-अलग जगह से भरे गए खाद्य पदार्थों के नौ सैंपल फेल हो गए हैं। आगामी कार्रवाई करते हुए दुकानदारों को नोटिस दिया जाएगा। उसके बाद 30 दिनों में सभी से जवाब मांगा जाएगा। मामले में जुर्माना और सजा का भी प्रावधान है। वहीं इस माह भी सैंपल भरने शुरू कर दिए हैं। लोगों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अरुण चौहान, सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed