फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan alongwith BBN, Arki, Kasauli and Chail facing cold wave after light snowfall on high slowhill

ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी ने बढ़ाई जिले में ठिठुरन, कई बस रूट भी प्रभावित

Sat, 08 Jan 2022 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Solan alongwith BBN, Arki, Kasauli and Chail facing cold wave after light snowfall on high slowhill
बारिश के बाद शनिवार को सुनसान पड़ा सोलन बस स्टैंड। संवाद - फोटो : SOLAN
सोलन/कंडाघाट। जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी से शीत लहर तेज हो गई है। पर्यटन क्षेत्र चायल में सुबह के समय हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इससे पूरे इलाका ठंडी हवाओं के आगोश में हैं।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी से एचआरटीसी के सोलन डिपो के चार रूट प्रभावित हुए हैं। इनमें चंडीगढ़-बिजमल और चंडीगढ़-थानाधार रूट शामिल है। चंडीगढ़-थानाधार रूट पर नगर निगम की बस शिमला तक ही भेजी गई।
विज्ञापन

इसके अलावा सोलन-बसान व राजगढ़-पिड़ग पर भी निगम की बसें नहीं भेजी गई। क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह ने बताया कि इस रूट पर यात्री न होने से रूट बंद रखा गया। बस आपरेटर्स यूनियन के प्रधान रघुविंद्र सिंह मेहता ने बताया कि निजी बसें 70 फीसदी रूटों पर ही चलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर कंडाघाट उपमंडल में पिछले दो दिनों से व्यापक बारिश, तेज हवाओं और शनिवार सुबह चायल में बर्फ के फाहे गिरने से कड़ाके की ठंड से समूचा क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है।
चायल व इसके आस-पास के ऊंचे क्षेत्रों में शनिवार सुबह बर्फ के फाहे काफी समय तक गिरते रहे। हालांकि बर्फ ज्यादा देर तक टिक नहीं पाई। इस बीच कुफरी में बर्फबारी होने से शिमला-चायल वाया कुफरी मार्ग आवाजाही के लिए बंद रहा।
बारिश और तेज हवाओं के बीच ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। इन दिनों ठंड के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है। लोग सामान्य दिनचर्या का काम नहीं कर पा रहे हैं और घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ठंड से बचने के लिए सभी को आग, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
चायल सहित उपमंडल के कई क्षेत्रों में बारिश, हवाओं और ठंड के बीच बार-बार बिजली जाने और घंटों बंद रहने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। ठंड से बचाव के लिए लोगों को बिजली का सहारा रहता है। बर्फबारी से पहले ही क्षेत्र में बिजली व्यवस्था कमजोर हो गई है बर्फ के बाद इसकी समस्या और बढ़ सकती है।

नेशनल हाईवे पर गिरे पत्थर
कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर बारिश के बाद कई जगह पत्थर गिरे हैं। फोरलेन निर्माता कंपनी की टीम ने मौके पर पहुंच सड़क पर से पत्थरों को हटाया है। नेशनल हाईवे पर धर्मपुर, सनवारा और चक्कीमोड के समीप पहाड़ों से पत्थर गिरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed