{"_id":"aa2693b04ffa7bd4b23e766e6604e34a","slug":"snowfall-in-upper-areas-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, कोहरे की मार से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार, कोहरे की मार से मिलेगी निजात
ब्यूरो, अमर उजाला/ सोलन।
Updated Sun, 03 Jan 2016 06:03 PM IST
विज्ञापन
आने वाले दिनों में बारिश से ठंड में इजाफा हो सकता है। वहीं जिला के ऊपरी क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है। डॉ. वाईएस परमार औद्योनिकी एवं वानिकी विवि नौणी के पर्यावरण विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 04 जनवरी से मौसम में बदलाव के आसार है।
विज्ञापन
इसके साथ ही 5 जनवरी को जिला के ऊपरी भागों में बर्फबारी की संभावना है। विवि के एग्रोमेटौरोलजी में वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. परमिंद्र कौर बावेजा ने बताया कि पांच जनवरी को सोलन में बारिश और पहाड़ों में बर्फबारी होने की संभावना है। जिसके कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। सोलन का अधिकतम तापमान 24.5 और न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उनके अनुसार यह बारिश प्रदेश के किसानों के लिए बेहद अच्छी है। खासतौर पर रबी की फसल के लिए यह वर्ष वरदान साबित होगी। वहीं दूसरी ओर कोहरे की मार से भी लोगो को राहत मिलेगी।
विज्ञापन