{"_id":"61fd64135c637d15d625fabf","slug":"snowfall-at-kasauli-chail-and-solan-solan-news-sml3985760175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कसौली, चायल, करोल समेत सोलन में बिछी बर्फ की सफेद चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कसौली, चायल, करोल समेत सोलन में बिछी बर्फ की सफेद चादर
विज्ञापन
सोलन के बड़ोग रेलवे स्टेशन से बर्फबारी के बीच गुजरती ट्रेन। संवाद
- फोटो : SOLAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन/चायल/कसौली। जिला सोलन के चायल, कसौली और करोल जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में इस वर्ष की हुई तीसरी बर्फबारी से जहां जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं इससे निचले क्षेत्र में सोलन, सैरी, बड़ोग में भी हल्की बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड का प्रकोप भी बढ़ गया है। पर्यटन नगरी चायल में बर्फबारी से सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
यहां के 150 गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से पूरी तरह से कट गया है। जिला के 38 मार्ग बंद हो गए है। इसके अलावा पेयजल, विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई है। बर्फबारी देर शाम तक जारी है। मैदानी क्षेत्र बीबीएन में भारी बारिश से भी लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है जिससे ठंड और भी अधिक हो गई है। लोग अपने घरों में हीटर, चूल्हों सहित बिस्तर में दुबक कर बैठे रहे।
जानकारी के अनुसार चायल में वीरवार सुबह से शुरू हुआ बारिश का क्रम शुक्रवार को भी जारी रहा और भारी हिमपात से इस क्षेत्र के सोलन और शिमला जिले के करीब 150 गांवों उप गांवों में सड़क और पैदल आवाजाही, बिजली पानी और बाहर से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति जैसी आवश्यक सुविधाएं बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चायल के मुख्य बाजार में में करीब दो फीट, क्रिकेट मैदान, सिद्ध मंदिर और काली का टिब्बा करोल पर्वत ढाई फीट, सोलन, कंडाघाट दो से चार इंच, वाकनाघाट, ध्यारीघाट छह से आठ ईंच, हिरठी देवी एक फूट हिमपात होने के सम ाचार है। समाचार भेजे जाने तक यह क्रम जारी रहा। हिमपात के कारण चायल घाटी के चायल शिमला वाया कुफरी, चायल शिमला वाया जुन्गा, चायल कंडाघाट वाया साधुपुल, चायल झाजा, चायल गौड़ा और इन सड़कों से संबंधित करीब तीन दर्जन संपर्क मार्ग बंद है।
बर्फबारी से कसौली में कारोबारी खुश
कसौली पर्यटन हब बर्फ से गुलजार हुआ। डगशाई, धर्मपुर में बर्फबारी से लोग खुश हैं। कसौली पर्यटन हब में इस बार भी चार फरवरी शुक्रवार की सुबह लगभग नौ बजे से लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फ से कसौली के होटल और दुकानदारों में खुशी की लहर है। इसके अलावा डगशाई व धर्मपुर कुमारहट्टी, बड़ोग में बर्फबारी से सोलन से कुमारहट्टी वाया बड़ोग मार्ग एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। बाईपास से वाहनों की आवाजाही हो रही है।