फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Snowfall at high hills Chail and Karol peak flakes welcome tousirts at Kasauli for first time

चायल और करोल में भारी बर्फबारी, कसौली में गिरे फाहे

Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Snowfall at high hills Chail and Karol peak flakes welcome tousirts at Kasauli for first time
चायल में बर्फबार के कारण सड़कों पर बिछी सफेद चादर। संवाद - फोटो : SOLAN
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन/चायल/धर्मपुर। भारी बर्फबारी और बारिश से जिले में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। चायल और करोल में चौथी बार हिमपात हुआ है जबकि कसौली और बड़ोग में बर्फ के फाहे गिरे हैं। मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी से एक दर्जन से अधिक मार्ग भी बाधित हो गए हैं।
तापमान में भी गिरवाट आई है जिससे ठंड में इजाफा हो गया है। सोलन सहित चायल, कसौली के बाजार भी सुनसान हो गए हैं। अधिक बर्फबारी से चायल में विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित होने लग गई है जिस कारण कट लगना भी शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिले में बुधवार देर शाम से ही मौसम खराब होना शुरू हो गया था। वहीं देर रात से मैदानी क्षेत्रों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के फाहे गिरना शुरू हो गए थे। वीरवार की सुबह चायल में भारी बर्फबारी हो गई थी जबकि सोलन, कसौली में सुबह के समय बर्फ के फाहे गिरे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे अधिक सड़कें चायल क्षेत्र की बंद हुई है। बर्फबारी से विद्युत आपूर्ति भी ठप होने लग गई है। धर्मपुर, परवाणू, अर्की, कुनिहार, नालागढ़, बद्दी में अच्छी बारिश हुई है जिससे ठंड में इजाफा हुआ है।
चायल बाजार और जनेड़घाट में चार इंच, सिद्ध मंदिर, काली का टिब्बा और करोल पर्वत पर छह इंच बर्फबारी होने के बाद भी क्रम जारी है। बर्फबारी बारिश के कारण समूचा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है।
चायल शिमला बाया कुफरी, चायल-कंडाघाट सड़क महोग से चायल के बीच, चायल गौड़ा, चायल झाजा सड़क और इसकी संबद्ध कई संपर्क सड़के आवाजाही के लिए बंद हो गई हैं। कई जगहों पर बिजली पानी की सेवा प्रभावित हो गई है। शीत लहर से लोग घरों में रहने के मजबूर रहे।

कसौली में हल्की बर्फबारी से कारोबारी खुश
कसौली पर्यटन हब में वीरवार सुबह लगभग दस बजे से हल्की बर्फबारी शुरू हो गई थी। कसौली के होटल और दुकानदारों में काफी खुशी देखी गई। हालांकि अभी तक ज्यादा मात्रा में बर्फबारी नहीं हुई। पौने घंटे तक स्थानीय लोगों ने बर्फबारी का आनंद लिया। स्थानीय लोगों ने बर्फ के फाहे के साथ फोटो खिंचवाए। बाहरी राज्य से प्रदेश में आने वाला पर्यटक अभी तक बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए शिमला और चायल पहुंच रहा है। इस कारण कसौली के बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed