फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   smart city

बद्दी को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव पारित

Wed, 24 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Wed, 24 Feb 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद बद्दी की बैठक में बद्दी को स्मार्ट सिटी बनाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल ने कहा कि बद्दी एशिया का सबसे बड़ा फार्मा हब है। यहां पर पूरे भारत के दवा निर्माताओं ने अपने उद्योग लगाए हैं। इसलिए इस इस शहर को स्मार्ट सिटी बनाया जाए। साथ ही नगर परिषद ने यह प्रस्ताव भेजा कि बद्दी को जल्द ही मेट्रो लाइन से जोड़ा जाए। नप अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बद्दी में सिवरेज योजना के लिए 34 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। विभाग ने टेंडर भी लगा दिए हैं, इसके बावजूद भी कार्य शुरू नहीं हुआ है। बद्दी में करीब तीन लाख प्रवासी कामगार रहते हैं। यहां पर सीवरेज का प्रबंध होना बहुत जरूरी है। बैठक में प्रस्ताव पारित करके जल्द ही कार्य शुरू करने की मांग की। नप उपाध्यक्ष मोनिका कौशल ने बद्दी में लगने वाले कट की समस्या उठाई। इसके अलावा सभी वार्डों में स्वच्छ भारत के तहत शौचालय बनाने का फैसला लिया गया। पीलिया के प्रकोप को देखते हुए आईपीएच व स्वास्थ्य विभाग को पानी का क्लोरिनेशन करने व सफाई के लिए प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल के अलावा उपाध्यक्ष मोनिका कौशल, माया देवी, निर्मला देवी, सुषमा, सतबीर कौर, संदीप, नरेंद्र दीपा, सरदार बंत सिंह, ईओ अजमेर सिंह, खेमचंद वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed