{"_id":"69a9b4e605462296350f3c51","slug":"sizzmore-team-of-punjab-won-the-dhang-uparli-cricket-tournament-solan-news-c-176-1-ssml1044-164469-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंजाब की सीजमोर टीम ने जीता ढांग ऊपरली क्रिकेट टूर्नामेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंजाब की सीजमोर टीम ने जीता ढांग ऊपरली क्रिकेट टूर्नामेंट
शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
सोलन फटाफट
ढांग ऊपरली में आयोजित किक्रेट प्रतियोगिता में विजेता टीम मुख्य अतिथि के साथ- स्रोत- स्पोर्ट्स क
Link Copied
फाइनल में मलपुर को 50 रनों से हराकर जीता खिताब, मोहित चुने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अटल स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ढांग ऊपरली में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में पंजाब के आनंदपुर साहिब की सीजमोर टीम ने खिताब पर कब्जा किया। फाइनल में सीजमोर ने मलपुर टीम को 50 रनों से पराजित किया। प्रतियोगिता में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया। ढांग ऊपरली के मैदान में खेले गए फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीजमोर टीम ने 6 ओवर में 145 रन बनाए। जवाब में मलपुर टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी, लेकिन 95 रन पर ही ऑल आउट हो गई। सीजमोर टीम के खिलाड़ी मोहित को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। समापन समारोह में नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, लखविंद्र सिंह राणा, समाजसेवी हरप्रीत सिंह सैणी और उद्योगपति हरबंस पटियाल ने विजेता टीम को 31 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की।इस अवसर पर क्लब के प्रधान हरविंद्र सिंह, नवनीत सैणी, हेमंत राजपूत, दिलप्रीत सैणी, प्रीत राजपूत, प्रिंस सैणी व लाडी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।