फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Siya of Lawrence School Sanawar first in poem writing competition

Solan News: कविता रचना प्रतियोगिता में लॉरेंस स्कूल सनावर की सिया प्रथम

Sat, 05 Apr 2025 06:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 06:34 PM IST
विज्ञापन
लारेंस स्कूल में सनावर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल में इंटर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

भाषण में स्प्रिंग डेल स्कूल अमृतसर के हितेन आहूजा रहे अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी

सनावर। लॉरेंस स्कूल सनावर में आयोजित सनावर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के अंतिम दिन इंटर स्कूल अंग्रेजी भाषण व कविता रचना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें देश भर के शीर्ष स्कूलों ने भाग लिया। कविता रचना प्रतियोगिता में लॉरेंस स्कूल सनावर की सिया शुक्ला प्रथम पुरस्कार, वेल्हम गर्ल्स कॉलेज की तनिषा रवि चौधरी और राजमाता कृष्ण कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल की सृष्टि जोशी ने क्रमश: दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं। जबकि आरआईएमसी की मौलीन पंगल ने सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भाषण प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल स्कूल अमृतसर के हितेन आहूजा ने पहला स्थान, वेल्हम गर्ल्स कॉलेज की अहाना गुप्ता दूसरे, जबकि आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई की त्वीशा दवे तीसरे स्थान पर रहीं। सनावर मिलिट्री लिटरेचर फेस्टिवल के समापन पर वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर के चीफ ऑफ स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल मोहित वाधवा (सेना मेडल) ने विद्यार्थियों से अपने जीवन में अनुशासन, साहस और उद्देश्य की भावना को अपनाने का आग्रह किया। लेफ्टिनेंट जनरल वाधवा ने कार्यक्रम के सुचारू संचालन की सराहना करते हुए कहा कि लिटरेचर फेस्टिवल केवल युद्धों या लड़ाइयों की कहानियों और वर्णन के बारे में नहीं है, बल्कि एक राष्ट्र की आत्मा है जो हमारे सैनिकों के साहस को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि सनावर के पास ग्लोबल लीडर्स और देशभक्तों को पैदा करने की एक गौरवशाली विरासत है। इससे पहले लेफ्टिनेंट जनरल वाधवा ने स्कूल के हेडमास्टर हिम्मत सिंह ढिल्लों की मौजूदगी में राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बहादुर बलिदानियों के सम्मान में पुष्पांजलि समारोह में भाग लिया। अंत में उन्होंने जनरल एजे संधू द्वारा संकलित कॉफी टेबल बुक द लॉरेंस स्कूल सनावर-मिलिट्री हेरिटेज 1847-2024 की भी समीक्षा की। इस अवसर पर कर्नल पैरी ग्रेवाल, मेजर जनरल कुलप्रीत सिंह, परमवीर चक्र द्वितीय लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के भाई मुकेश खेत्रपाल, लेफ्टिनेंट जनरल तेजिंद्र शेरगिल, ब्रिगेडियर प्रदीप शर्मा, कर्नल एपी रंधावा, कमोडोर रोहित कौशिक, कर्नल अमरेश शर्मा, कर्नल जैस्पर संधू, ब्रिगेडियर एएस बल और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed