फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sirmaur youth found dead in hotel, syringe also recovered

Solan News: होटल में मृत मिला सिरमौर का युवक, सिरिंज भी बरामद

Mon, 27 Jan 2025 08:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2025 08:16 PM IST
विज्ञापन
तीन जनवरी से घर से गायब था युवक, मानसिक तनाव में था
विज्ञापन

होटल प्रबंधकों ने दी पुलिस को सूचना, मामले की जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला मुख्यालय सोलन के एक निजी होटल में युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक राजगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस को कमरे से सिरिंज भी बरामद हुई है। हालांकि इसका प्रयोग हुआ है, इसका पता नहीं चल पाया। पुलिस को सिरिंज का शरीर पर कोई निशान भी नहीं मिला है। हालांकि, परिजनों ने पुलिस को बताया है कि युवक कई दिनों से मानसिक तनाव में चल रहा था।

पुलिस के अनुसार राजगढ़ रोड सोलन के एक निजी होटल के मैनेजर वेद प्रकाश ने पुलिस चौकी शहर सोलन में सूचना दी कि इनके होटल के कमरे में एक युवक ठहरा था, जिसने अपना नाम और पता गलत लिखवाया था। जब कमरे का दरवाजा खटखटाया तो युवक ने दरवाजा नहीं खोला। इस दौरान जांच में पाया कि कमरे में राहुल ठाकुर निवासी पच्छाद सिरमौर नामक युवक ठहरा था, जिसके नाम की होटल के रजिस्टर में एंट्री भी पाई गई। मौके पर स्थानीय पार्षद व अन्य लोगों की मौजूदगी में कमरा का दरवाजा कुंडी तोड़कर खोला गया तो कमरे के अंदर युवक सिरहाने का सहारा लिए हुए बैठा हुआ पाया गया। जब जांच की गई तो युवक मृत पाया गया। शव को एंबुलेंस से सोलन पहुंचाया गया। युवक के पिता ने बताया कि वह 3 जनवरी को घर से बिना बताए भाग गया था और अपने साथ कोई भी मोबाइल फोन नहीं ले गया था। इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना राजगढ़ में भी दर्ज करवाई गई थी। बताया जा रहा है कि युवक मानसिक तनाव में था। उधर, मामले की पुष्टि एसपी सोलन गौरव सिंह ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के हवाले कर दिया है। मौत के कारणों का पता रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed