फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sire Fair celebrated finely, Deputy Commissioner concluded

सूक्ष्म रूप से मनाया सायर मेला, उपायुक्त ने किया समापन

Fri, 17 Sep 2021 07:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
अर्की (सोलन)। ऐतिहासिक चौगान मैदान में दो दिवसीय सायर मेले का सूक्ष्म रूप से समापन किया गया। उपायुक्त कृतिका कुल्हरी ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिरकत की। दो वर्षों से कोविड के चलते मेले के आयोजन पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इस बीच मेला कमेटी को मजबूरन सूक्ष्म आयोजन करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं, उपायुक्त कृतिका कुल्हरी ने ऐतिहासिक चौगान मैदान में दो दिवसीय सायर उत्सव के समापन पर अपने संबोधन में कहा कि कोविड के हालात सामान्य होने पर अगले वर्ष मेले का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को संक्रांति की बधाई दी और क्षेत्र के सभी लोगों पर मां भद्रकाली के आशीर्वाद की कामना की।
विज्ञापन

गौर हो कि हर वर्ष सायर उत्सव ऐतिहासिक चौगान मैदान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता था, लेकिन पिछले और इस वर्ष सायर उत्सव पर कोरोना वायरस ने ग्रहण लगा दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि उपायुक्त को शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। नगर पंचायत के अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने उपायुक्त के समक्ष कुछ मांगें रखी। वहीं, उपायुक्त ने इन मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर एसडीएम शहजाद आलम, तहसीलदार रमन ठाकुर, नगर पंचायत के उपाध्यक्ष हेमंत गुप्ता, पार्षद धर्मपाल शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, नगर पंचायत सचिव अभिनव शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed