{"_id":"684eb043b1e4ce8c1a092a17","slug":"shrimad-bhagwat-katha-concludes-with-purnahuti-in-baha-solan-news-c-176-1-ssml1040-146263-2025-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बाहा में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बाहा में पूर्णाहुति के साथ श्रीमद्भागवत कथा का समापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। पहाड़ी क्षेत्र बाहा में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन हो गया। व्यासपीठ आचार्य गुरपाल शर्मा ने पिछले छह दिनों तक विभिन्न प्रसंग सुनाकर श्रोताओं को निहाल किया। सातवें दिन रविवार को सुबह कथा की पूर्णाहुति डाली गई। इसमें मुख्य यजमान 108 वर्षीय देवीराम, दौलत राम और समस्त परिवार ने संबंधियों सहित यज्ञ में आहुति डाली। इसके बाद आचार्य गुरपाल शर्मा ने सुदामा चरित का प्रसंग सुनाया। रविवार दोपहर 2:00 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर देवीराम, दौलत राम, नंद लाल, गुरदयाल धीमान, जगदेव चंद जगदीप चंद सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।