{"_id":"656dd8362ed0cb62f5079806","slug":"shri-ram-shobha-yatra-will-be-taken-out-from-baddi-to-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1042-12104-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी से नालागढ़ तक निकाली जाएगी श्रीराम शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी से नालागढ़ तक निकाली जाएगी श्रीराम शोभा यात्रा
Mon, 04 Dec 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
हिंदू संगठनों की बद्दी में हुई बैठक, 22 जनवरी को आयोजन
अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बनाई लंबी रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। अयोध्या में बनने जा रहे प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन को ऐतिहासिक बनाने के लिए बीबीएन के हिंदू संगठनों की बैठक बद्दी के महाराणा प्रताप नगर सभागार में हुई। बैठक में बजरंग दल के जिला संयोजक राजेश कुमार शर्मा ने विशेष तौर पर शिरकत की। बैठक में युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। बैठक में निर्णय लिया गया श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को रखी गई है। उससे दो दिन पहले यानि 20 जनवरी को बद्दी से लेकर नालागढ़ तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
शोभायात्रा बद्दी के मोतिया प्लाजा से शुरू होकर नालागढ़ तक जाएगी। इसमें भगवान राम परिवार की झांकी भी साथ होगी और जगह-जगह ग्रामीण इस यात्रा पर हर स्टेशन पर पुष्प वर्षा की जाएगी। बद्दी, बरोटीवाला व नालागढ़ शहरों को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा और पूरा क्षेत्र भगवा रंग में डूबा नजर आएगा। युवा ललित ठाकुर ने कहा कि इस यात्रा से पहले हर गांव व शहर के हर घर पर प्रभु श्रीराम का झंडा स्थापित किया जाएगा। शोभा यात्रा के लिए दून विस 11 व नालागढ़ से 11 युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
संजीव ठाकुर ने कहा कि हर पंचायत, हरी गली व हर घर तक पहुंचाना है ताकि हर घर राममय हो सके। वहां से आए हुए अक्षत को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा ताकि सभी को लगे कि मंदिर निर्माण में उनका भी योगदान है। बैठक में परविंद्र, मान सिंह, विशाल कौशल, राजन बांठ, हरविंद्र सिंह, तुषार संगर, अनिल कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण कौशल, आर्यन, धु्रव, नीरज, पंकज, जसपाल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।