{"_id":"582eecd34f1c1bf23c8ff294","slug":"shrdi-sai-baba-birthday-celebrate","type":"story","status":"publish","title_hn":"साईं के जन्मदिवस पर भजनों के बीच निकली शोभायात्रा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साईं के जन्मदिवस पर भजनों के बीच निकली शोभायात्रा
ब्यूरो, सोलन
Updated Fri, 18 Nov 2016 09:52 PM IST
विज्ञापन
सोलन में साईं बाबा के जन्मदिवस पर निकाली शोभायात्रा में बच्चे प्रस्तुिति देते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 91वें जन्मदिवस पर सोलन शहर में भगवान श्री सत्य साईं बाबा की पालकी और शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभा यात्रा सपरून चौक से शुरू होकर माल रोड होते हुए नरसिंह मंदिर तक निकाली गई। इस दौरान भजन संध्या का आयोजन भी किया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। सोलन शहर के सभी साईं भक्तों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर पूरा शहर साईं मय दिखाई दिया। साईं का जन्मदिन साईं भक्तों के लिए किसी उत्सव से कम नहीं होता।
विज्ञापन
साईं भक्तों ने मालरोड पर जगह-जगह भंडारे लगाकर प्रसाद भी बांटा। इस शोभा यात्रा में बच्चों से लेकर बड़े बूढ़े भी पूरे उत्साह के साथ चलते हुए दिखाई दिए। पूरे शहर में जगह-जगह भगवान साईं के पोस्टर देखते ही बनते थे, जिसे शहर के सभी लोगों ने सराहा और झांकी में जैसे सारा शहर उमड़ पड़ा था। सभी लोग भगवान श्री सत्य साईं बाबा के भजन गाते हुए चले। भगवान श्री सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में इसमें मुख्य तीन झांकियां दर्शाई गई। इसमें साईं के तीनों अवतारों शिरडी र्साइं, सत्य साईं और प्रेम साईं के बारे में बताया गया। इस झांकी में आगे-आगे बाल विकास के बच्चे वेद मंत्र उच्चारण करते हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
बाल विकास के बच्चों द्वारा नृत्य और बैंड वाले बच्चों की धुनों का प्रदर्शन इस झांकी का मुख्य आकर्षण का रहा। श्री सत्य साईं बाबा के जन्मदिवस 23 नवंबर के दिन मुख्य समारोह के रूप में साईं संजीवनी सोलन में मनाया जाएगा। यह जानकारी जिला अध्यक्ष सत्य साईं संगठन सोलन डॉ. संजय अग्रवाल और प्रतीक गोयल ने दी।
विज्ञापन