{"_id":"60d21da3c7e1b68ba1739c1c2afd92fd","slug":"shopping-on-dhanteras-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस 9 को, बाजारों में खास तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस 9 को, बाजारों में खास तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Fri, 06 Nov 2015 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली से पहले खरीदारी के लिए शुभ माने जाने वाला धनतेरस पर्व 9 नवंबर को है। धनतेरस के लिए बाजार पूरी तरह तैयार हैं। बर्तन से लेकर सराफा और आटो सेक्टर में धनतेरस को लेकर खास तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
लोग धनतेरस पर खरीददारी को तरजीह देते हैं। खासकर अगर सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो शाम का मुहूर्त सर्वश्रेष्ठ बताया जा रहा है। पंडितों के अनुसार सोलन क्षेत्र में रविवार शाम 04:34 बजे से त्रयोदशी लग जाएगी, जो सोमवार शाम 6: 43 तक रहेगी।
विज्ञापन
धनतेरस पर शाम को घरों, प्रतिष्ठानों में वृष लगन में 05:34 बजे से 07:31 बजे तक पूजा का उत्तम समय माना जा रहा है। यही नहीं बाइक, कार, प्रापर्टी, जमीन-जायदाद, इलेक्ट्रानिक्स सामान, कपड़े आदि खरीदने के लिए भी समय अच्छा है। वहीं व्यावसायिक दुकानों, प्रतिष्ठानों और गृहस्थों के लिए गोधूलि बेला का समय उचित है। हालांकि, विभिन्न प्रकार के खरीदारी के लिए अलग-अलग मुहूर्त बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
24 घंटे खुला रहेगा शोरूम
सोने और डायमंड के कारोबार से जुड़े कारोबारी नरेश चंद वर्मा ग्रुप के वर्मा ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक अक्षय वर्मा ने सोमवार को धनतेरस पर ग्राहकों के लिए शोरूम 24 घंटे खुला रखा जाएगा।
आभूषण जरूर खरीदें
पंडित हेम राम शर्मा और जेआर शर्मा के मुताबिक धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर आभूषणों और धातुओं में स्वर्ण धातु को शुभ लगन में खरीदने से धन की देवी लक्ष्मी का आगमन सदैव बना रहता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष त्रयोदशी धनत्रयोदशी पर विष्णु-लक्ष्मी पूजन न करने वाले से लक्ष्मी कृपा सदा दूर रहती है।
खरीदारी का उचित समय
सोना, चांदी एवं अन्य कीमती धातु खरीदने के लिए सुबह 06:49 बजे से 9 :06 बजे तक शुभ मुहूर्त रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12: 57 बजे से 02: 28 बजे तक, शाम 05:34 बजे से 07:31 बजे तक, रात 12: 02 बजे से 02: 16 बजे का भी मुहूर्त शुभ रहेगा। वहीं वाहन, टीवी, लैपटाप और अन्य इलेक्ट्रानिक सामान, कपड़े सुबह 09:10 बजे से 11:15 बजे तक, दोपहर 03:57 बजे से 05: 34बजे तक शाम 07:32 बजे से 09:45 बजे तक खरीदारी का विशेष योग है।