{"_id":"6161cf868ebc3e6267224b59","slug":"shopkeepers-near-shoolini-temple-recovering-from-corona-slow-down-in-business-in-solan-solan-news-sml386630776","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक मंदी से उबरने लगे मां शूलिनी मंदिर के व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक मंदी से उबरने लगे मां शूलिनी मंदिर के व्यापारी
विज्ञापन
सोलन के मां शूलिनी मंदिर में नवरात्र पर दर्शन करते श्रद्घालु। संवाद
- फोटो : SOLAN
सोलन। नवरात्र शुरू होने के बाद मां शूलिनी मंदिर के समीप व्यापारी कोरोना से छाई आर्थिक मंदी से उबरने लगे हैं। इन दिनों दुकानों पर रोजाना 30 से 35 प्रतिशत तक कमाई देखी जा रही है। शनिवार को तीसरे नवरात्र को लेकर मां के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर की ओर रुख किया।
इस वर्ष कोविड से मां शूलिनी मंदिर परिसर में दुकानदारों के लिए कारोबार करना मुश्किल हो गया था। मंदिर परिसर में लगी दुकानों के व्यापारी जोगिंद्र सिंह, अशोक चौहान, प्रविंद्र सिंह, राम दत्त शर्मा ने कहा कि कोविड के चलते आर्थिक मंदी की मार झेलनी पड़ रही है।
अब नवरात्र शुरू होते ही दोबारा कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। मंदिर के लिए लोग सामान खरीदने पहुंच रहे हैं। इन दिनों कारोबार करीब 30 से 35 प्रतिशत तक किया जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, मां शूलिनी मंदिर के पुजारी पंडित राम स्वरूप शर्मा ने कहा कि मंदिर में तीसरे नवरात्र के मौके पर हजारों लोग दर्शन करने पहुंचे। कोविड नियमों का पालन किया जा रहा है। कतारें नहीं लगने से श्रद्धालु जल्दी दर्शन कर पा रहे हैं।