फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shimla's royal red apple hits Solan and Parvanoo mandi on Friday

परवाणू और सोलन सेब मंडी में पहुंचा रॉयल, 2400 रुपये तक बिकी पेटी

Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। सेब मंडी सोलन और परवाणू में अलग-अलग किस्म के सेब की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। इसके बागवानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। शुक्रवार को इन मंडियों में रॉयल सेब ने दस्तक दी। इसकी पेटी 1200 से 2400 रुपये तक बिकी।
सोलन और परवाणू सेब मंडी में अभी तक कुल 8500 पेटियां सेब की पहुंच चुकी हैं। इस बार पिछले वर्ष से अधिक कारोबार की संभावना है। वर्तमान में सेब खरीद करने के लिए तमिलनाडु, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य राज्यों से कारोबारी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सब्जी और फल मंडी सोलन और परवाणू सेब मंडी में पहुंच रहे सेब का आकार छोटा है। कुछ जगहों से कच्चा सेब भी मंडी में पहुंच रहा है। सीजन से पहले मंडी पहुंचने पर इसके दाम बागवानों को अच्छे मिल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि आढ़तियों के अनुसार अभी कुछ दिन सेब के दाम और बढ़ेंगे। इसमें बागवानों को सेब को ग्रेड और तैयार फल को ही मंडी लाना होगा। अभी मंडी में सेब की एक पेटी 700 से 2400 रुपये तक बिक रही है।
इसमें रॉयल सेब सबसे अधिक 1200 से 2400 रुपये तक बिक रहा है जबकि रिचर्ड सेब 700 से 1000 रुपये, रेड गोल्ड 1200 से 1700 रुपये, टाइडमैन 400 से 600 रुपये तक बिक रहा है।

सब्जी मंडी समिति के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सोलन और परवाणू सेब मंडी में शिमला के कई क्षेत्रों से सेब रश पर चल पड़ा है। अभी तक 68 लाख का कारोबार हो चुका है। आगामी दिनों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। उन्होंने बागवानों से अपील की है कि अपने उत्पाद को ग्रेड कर मंडी पहुंचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed