फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   shikayat nivaran meeting solan

शिकायत निवारण समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
shikayat nivaran meeting solan
सोलन में पुलिस प्रशासन की ओर से नशे को लेकर चलाए गए हस्ताक्षर अभियान को लेकर सचिवालय में हस्ताक्ष - फोटो : SOLAN
सोलन। शिकायत निवारण समिति की बैठक से गैरहाजिर अधिकारियों पर गाज गिरना तय हो गई है। बैठक में कई विभागों के मुद्दों का जवाब देने के लिए कोई सक्षम अधिकारी मौजूद न होने पर मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने गैरहाजिर अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इन सभी अधिकारियों से उनके बैठक में न पहुंचने का कारण जानने के बाद आगामी कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन

अधिकारियों के साथ ही उन गैर सरकारी सदस्यों को भी चेतावनी जारी की गई है जो लंबे समय से बैठकों से नदारद रह रहे थे। मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने साफ कहा कि जो सदस्य बैठक में नहीं पहुंच सकते हैं। वे अपनी सदस्यता से इस्तीफा देकर पद खाली कर दें। शनिवार को सोलन में शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में हिमुडा, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन, चिकित्सा अधीक्षक सोलन अस्पताल, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता गैरहाजिर रहे। इन विभागों से संबंधित सवाल-जवाब होने पर कोई भी अन्य अधिकारी सही जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद सभी अधिकारियों को नोटिस जारी करने का फैसला लिया।
विज्ञापन

डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि यह बैठक विभिन्न विभागों को जिले में योजना कार्यान्वयन के संबंध में आ रही कमियों को दूर करने का भी मंच देती है। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे बिना पूर्वाग्रह के समस्याओं को सुलझाने की दिशा में कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से जन-जन की शिकायतों एवं समस्याओं के निवारण के लिए काम करती है। अधिकारियों-कर्मचारियों का संवेदनशील रवैया आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त सोलन को निर्देश दिए कि बैठक से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी गैर सरकारी सदस्यों का उपस्थित रहना आवश्यक है। गैर सरकारी सदस्यों को भी इस बैठक के महत्व को समझना होगा। सोलन के विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि विभिन्न समस्याओं के समयबद्ध निदान के लिए ऐसी बैठकें नियमित रूप से होनी चाहिए।
सोलन शहर में रोकनी होगी पेयजल लीकेज
शिकायत निवारण समिति की बैठक में सोलन शहर में पेयजल बर्बादी रोकने को लेकर भी शिकायत सामने आई है। गैर सरकारी सदस्यों ने लीकेज की वजह से पेयजल व्यर्थ बहने की बात बैठक में रखी। इसके जवाब में मंत्री डॉ. सैजल ने सोलन शहर में विभिन्न स्थानों पर पानी की लीकेज का निदान करने के लिए नगर परिषद सोलन, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग और हिमुडा को संयुक्त मुआयना करने के निर्देश दिए। चंबाघाट में रेलवे की 80 मीटर जमीन एंबुलेंस मार्ग के लिए उपलब्ध करवाने के लिए उपायुक्त सोलन मामला रेलवे प्रशासन से उठाने को कहा। डॉ. सैजल ने निर्देश दिए कि परवाणू के टिपरा गांव में सुचारु जलापूर्ति के लिए पाईपों को शीघ्र बदलने के आदेश दिए।
डूमैहर से डोलग तक खराब है सड़क
अर्की उपमंडल से गैर सरकारी सदस्यों ने डुमैहर गांव में बस अड्डे से डोलग तक सड़क की खस्ता हालत पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। इससे यहां आने-जाने वालों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके जवाब में मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने अर्की उपमंडल के डुमैहर गांव में बस अड्डे से लेकर डोलग गांव तक सड़क की मरम्मत के लिए लोक निर्माण विभाग को व अन्य विभागों को संयुक्त निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
खुले में बिक रहे खाद्य पदार्थों पर एतराज
शिकायत निवारण समिति की बैठक में खुले में खाद्य पदार्थ बिक्री होने और विभागीय कार्रवाई न होने का मुद्दा भी उठा। गैर सरकारी सदस्यों ने विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बाजार में बिक रहे खाद्य पदार्थों को ढककर न रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डॉ. राजीव सैजल ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि खुले में खाद्य पदार्थ बेचने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए।
नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर ठीक हों तीखे मोड़
नालागढ़ उपमंडल में नालागढ़-रोपड़ मार्ग पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के गोदाम के पास तीखे मोड़ को ठीक करने के संबंध में बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिए। इस संबंध में प्राधिकरण ने प्राक्कलन तैयार कर अगली शेल्फ में धन का प्रावधान किया जाएगा। डॉ. राजीव सैजल ने बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ क्षेत्र में दूषित पेयजल के संबंध में अधिकारियों को बैठक कर समाधान के निर्देश दिए।
कंडाघाट में बिजली के कट से मुसीबत
शिकायत निवारण समिति की बैठक में बिजली के कट लगने का मुद्दा खूब गूंजा। गैर सरकारी सदस्यों ने कंडाघाट में बिजली के कट की वजह बैंकिंग समेत दूसरे विभागों का काम प्रभावित होने की शिकायत सामने रखी। इसके जवाब में मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कंडाघाट की सिरिनगर पंचायत में स्थापित सभी सौर ऊर्जा चलित लाइटों के निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्युत बोर्ड को निर्देश दिए कि जिला में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखी जाए।

ये रहे बैठक में मौजूद
बैठक में राज्य खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश भाजपा सचिव रतन सिंह पाल, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. राजेश कश्यप, जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, नालागढ़ के पूर्व विधायक केएल ठाकुर, बघाट बैंक के अध्यक्ष पवन गुप्ता, जिला परिषद सदस्य शीला, दुधारू पशु सुधार सभा सोलन के अध्यक्ष रविंद्र परिहार, जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र ठाकुर, आढ़ती संघ के तीर्थानंद भारद्वाज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बद्दी नरेश कुमार शर्मा, जिला के सभी उपमंडलाधिकारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारीउपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed