फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sharp drop in tomato prices; recovering costs has become difficult.

Solan News: टमाटर के दामों में भारी गिरावट, लागत निकालना हुआ मुश्किल

Thu, 23 Jul 2026 11:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 23 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sharp drop in tomato prices; recovering costs has become difficult.
सब्जी मंडी सोलन पहुंची टमाटर की खेप। संवाद
हालात मंडी पहुंचाने का पैसा भी नहीं हो पा रहा है किसानों का पूरा
विज्ञापन

40 से 100 रुपये तक किराया ले रहे किसानों से, आढ़त भी कट रही
किसानों के खेतों में लगे टमाटर के ढेर, कई ने तुड़ान भी किया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश के सोलन और सिरमौर जिले के टमाटर उत्पादक किसान इस समय भारी संकट से गुजर रहे हैं। मंडी में टमाटर के उचित दाम न मिलने के कारण उन्हें अपनी लागत भी नहीं मिल पा रही है। स्थिति यह है कि टमाटर की एक क्रेट मात्र 100 से 200 रुपये तक में बिक रही है।
मंडी तक फसल पहुंचाने का भाड़ा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। राजगढ़ से सोलन के लिए एक क्रेट का भाड़ा 100 रुपये है। किसानों का कहना है कि इस बार पैदावार बहुत अच्छी हुई है। लेकिन दामों में आई गिरावट ने उनकी कमर तोड़ दी है। मंडी तक एक क्रेट पहुंचाने का किराया 40 से 100 रुपये तक लग रहा है। इसके अलावा आढ़त अलग से काटी जा रही है। फसल पर कीटनाशक और स्प्रे का खर्च बहुत अधिक है। लागत और परिवहन खर्च भी चुकता न होने के कारण कई किसानों ने खेतों से टमाटर का तुड़ान भी बंद कर दिया है। स्थिति यह है कि खेतों में टमाटर के ढेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन


किसानों की आजीविका पर संकट
सोलन जिले के किसानों की मुख्य आजीविका टमाटर की फसल है। पूरे 6 महीने तक चलने वाली इस फसल की कमाई से ही सालभर का परिवार का खर्चा चलता है। बसाल पंचायत के हरीदत्त, मनीष, राम लाल जैसे कई किसानों ने अपनी परेशानी बताई। उचित दाम न मिलने से परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में राहत की संभावना
मंडी समिति सोलन के सचिव राघव सूद ने बताया कि बंगलुरू और नासिक में टमाटर की बंपर पैदावार हुई है। इससे बाजार में आपूर्ति अधिक होने से दामों में भारी गिरावट आई है। इस पूरे महीने टमाटर के दाम इसी स्तर पर स्थिर रहने की संभावना है। हालांकि, अगस्त तक दामों में हल्का सुधार या उछाल आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed