{"_id":"6a2193238c054be8e80be332","slug":"shandil-should-resign-taking-responsibility-for-the-defeat-shailendra-solan-news-c-176-1-ssml1040-170850-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार की जिम्मेदारी ले इस्तीफा शांडिल दें : शैलेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हार की जिम्मेदारी ले इस्तीफा शांडिल दें : शैलेंद्र
विज्ञापन
सुबाथू सड़क की खस्ताहालत पर दिए आश्वासन, पेयजल किल्लत से भी लोग परेशान
कहा, जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो भाजपा छेड़ेगी जनआंदोलन, क्रमिक अनशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन चुनाव ने स्पष्ट कर दिया है कि जनता कांग्रेस सरकार की नाकामियों और स्थानीय नेतृत्व से पूरी तरह निराश हो चुकी है। यह बात भाजपा सोलन मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल के नेतृत्व में सोलन की मूलभूत सुविधाओं की स्थिति लगातार बदतर होती गई है।
उन्होंने कहा कि सोलन-सुबाथू सड़क लगभग दो वर्षों से बदहाली की शिकार है। मंत्री द्वारा कई बार सड़क निर्माण के आश्वासन दिए गए, लेकिन धरातल पर आज तक कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं दिया। सरकार और कांग्रेस नेता तारकोल की कमी का बहाना बनाकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सुबाथू-धर्मपुर मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य लगातार जारी है।
उन्होंने कहा कि सोलन अस्पताल का भवन मार्च 2025 तक पूरा होकर जनता को समर्पित होना था, लेकिन आज तक कार्य अधूरा पड़ा है। नगर निगम चुनाव ने साबित कर दिया है कि जनता झूठे आश्वासनों और खोखली घोषणाओं से तंग आ चुकी है। नैतिकता के आधार पर मंत्री धनीराम शांडिल को त्यागपत्र देना चाहिए।
विज्ञापन
कहा कि भाजपा मंडल शहरी सोलन सरकार को चेतावनी देती है कि यदि सोलन-सुबाथू मार्ग, शामती बाईपास, सोलन अस्पताल, गिरि-कसौली पेयजल योजना तथा अन्य जनहित के मुद्दों पर शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो भाजपा व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी। आवश्यकता पड़ने पर धरना-प्रदर्शन, क्रमिक अनशन एवं भूख हड़ताल जैसे लोकतांत्रिक आंदोलनों का मार्ग अपनाया जाएगा।