फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shandil failed in getting Solan hospital constructed: Shailendra

सोलन अस्पताल का निर्माण करवाने में शांडिल नाकाम :शैलेंद्र

Wed, 24 Jan 2024 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 11:20 PM IST
विज्ञापन
बजट के अभाव में अटका सोलन अस्पताल का निर्माण कार्य
विज्ञापन

पूर्व जयराम सरकार के समय भवन की रखी थी आधारशीला
90.34 करोड़ थी प्रस्तावित लागत, 27.97 करोड़ करवाए थे उपलब्ध
संवाद न्यूज एजेंसी

सोलन। प्रदेश में स्वास्थ्य का जिम्मा संभाले सोलन के विधायक डॉ. धनी राम शांडिल अपने गृह क्षेत्र के क्षेत्रीय अस्पताल की सुध लेने में नाकाम रहे हैं। भाजपा जिला प्रवक्ता शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि पूर्व जयराम सरकार ने जिस सोलन अस्पताल के आधुनिक भवन के निर्माण की कवायद शुरू की थी। सुक्खू सरकार और स्वास्थ्य मंत्री की नालायकी ने इस कवायद पर ग्रहण लगा दिया है। अब बजट के अभाव में अस्पताल का निर्माण रुक गया है।


शैलेंद्र ने कहा कि 16 सितंबर, 2021 को अस्पताल के भवन की नींव पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने रखी थी। अस्पताल के निर्माण अनुमानित राशि 90.34 करोड़ थी। आधारशिला रखते समय तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 27.97 करोड़ रुपये तुरंत उपलब्ध करवा दिए। अब कांग्रेस की सरकार को बने एक वर्ष से अधिक हो चुका है, मगर अब तक सिर्फ एक करोड़ रुपये ही उपलब्ध हो पाए हैं। अस्पताल का निर्माण कार्य अब रुक गया है। कार्य के रुकने से अनुमानित राशि भी बढ़ेगी। भाजपा सोलन का आरोप है कि स्वास्थ्य मंत्री अपने गृह क्षेत्र के अस्पताल के लिए ही फंड नहीं जुटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed