फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sex racket bisuness exposed in a Chail hotel

चायल में जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश, नशीले पदार्थ भी मिले

Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Sex racket bisuness exposed in a Chail hotel
Sex racket bisuness exposed in a Chail hotel
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंडाघाट (सोलन)। पर्यटन नगरी चायल के होटल में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में होटल मालिक और प्रबंधक समेत 17 युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है। दबिश के दौरान पुलिस को मौके से नशीले पदार्थ भी मिले हैं। कंडाघाट पुलिस थाना में प्रिवेंशन ऑफ इमोरल ट्रैफिकिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार चायल के गांव नगाली के निजी होटल में पुलिस ने दबिश दी। डीएसपी संतोष शर्मा के नेतृत्व में रात करीब 10 बजे पुलिस ने होटल में छापा मारा। इस दौरान होटल में देह व्यापार चला हुआ था। दबिश के बाद पुलिस ने पंजाब और हरियाणा की 24 से 30 आयु वर्ष की 10 लड़कों को गिरफ्तार किया। होटल मालिक और प्रबंधक को भी पुलिस गिरफ्त में लिया है।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि जब पुलिस ने होटल में चेकिंग के दौरान 0.26 ग्राम चिट्टा, 3.78 ग्राम भांग बरामद की है। हरियाणा में बिकने वाली छह शराब की बोतलें भी बरामद की है। इसमें चार बोतलें खाली और दो बोतलें सील लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सभी नशीले पदार्थों को कब्जे में लिया हैं। वहीं पुलिस होटल प्रबंधन से पूछताछ कर रही है कि यह व्यापार कब से चला हुआ था और पार्टी किसने आयोजित की थी। बहरहाल, रविवार को पुलिस ने सभी लोगों को रिहा कर दिया। डीएसपी सोलन संतोष शर्मा ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed