फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sewage flowing in the open in Barotiwala, fear of spreading diseases

Solan News: बरोटीवाला गांव में खुले में बह रही सीवेज, बीमारियां फैलने का खतरा

Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Nov 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sewage flowing in the open in Barotiwala, fear of spreading diseases
बरोटीवाला में हेलीपैड के समीप जमा हुआ सीवरेज का गंदा पानी। - फोटो : SOLAN
बरोटीवाला (सोलन)। बरोटीवाला गांव में सीवेज का गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा है। इससे यह पानी गांव से बाहर बने हैलीपैड के आसपास इकट्ठा हो रहा है। जगह-जगह गंदा पानी खड़ा होने से आसपास के क्षेत्रों में गंदी बदबू फैल रही है, जिससे गांव में बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। वहीं, जिस जगह पर पानी खड़ा हो रहा है, वहां पर गांव के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाला ट्यूबवेल है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का अंदेशा है कि इस सीवेज के पानी का रिसाव जमीन के नीचे हो रहा है और ट्यूबवेल के पानी में मिक्स होकर आ रहा है, क्योंकि पीने के पानी में भी गंदी बदबू आने लगी है। ऐसे में इस गंदे पानी को पीकर अब लोग बीमार पड़ सकते हैं। गौर रहे कि बरोटीवाला गांव में सीवरेज योजना नहीं है। यहां शौचालय से निकलने वाली गंदगी नालियों से होते हुए गांव के साथ लगते टिपरा खड्ड में मिलती है।
विज्ञापन

गांव के बाहर हैलीपेड के आसपास कई स्थानों पर नालियां टूटी हैं, जिससे यह पानी अब जगह-जगह खड़ा हो रहा है और इसकी गंदी बदबू गांव में आ रही है। सेवानिवृत्त पुलिस निरीक्षक श्याम लाल ठाकुर और बरोटीवाला निवासी निवासी राजेंद्र राणा ने बताया कि यह गंदा पानी उनके गांव के समीप से बहता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है। गांव के साथ लगते टिपरा खड्ड में एक ट्यूबवेल है, जिसमें इस गंदे पानी का रिसाव हो रहा है और पानी पीने लायक नहीं रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस ट्यूबवेल से बरोटीवाला, सैंसीवाला, लोअर टिपरा, सतीवाला और बटेड़ आदि गांव में पानी सप्लाई की जाती है। गंदा पानी होने से गांव में जल जनित रोग फैलने का डर बना हुआ है। उन्होंने बद्दी बरोटीवाला नालागढ़ विकास प्राधिकरण (बीबीएनडीए) से मांग की है कि गांव के लिए पक्की सीवरेज लाइन बिछाई जाए, ताकि इस समस्या से निजात मिल सके।

बरोटीवाला पंचायत उपप्रधान हितेंद्र सोनू ने बताया कि इस संबंध में बीबीएनडीए को पंचायत की ओर से पत्र लिखा गया है। मगर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उधर, बीबीएनडीए की सहायक अभियंता दिग्विजय सिंह ने बताया कि हैलीपैड के साथ पुल का निर्माण किया जाएगा। इससे सीवरेज का सारा पानी पुल के नीचे से जाएगा और यह एक जगह खड़ा नहीं होगा। इसके लिए बीबीएनडीए की ओर से एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed