फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   setelite survey

सोलन शहर से सटे इलाकों का भी होगा सेटेलाइट सर्वे

Wed, 04 Nov 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन। Updated Wed, 04 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

नगर परिषद की आम सभा में शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों का भी सेटेलाइट सर्वे कराने का प्रस्ताव पारित हुआ। इससे भविष्य में यह क्षेत्र नगर परिषद में मर्ज होगा तो विकास का खाका आसानी और बेहतर तरीके से खींचा जा सकेगा। वर्तमान में जीएसआई(जियोग्राफिकल इंवेस्टिगेशन सर्वे) सोलन शहर के 13 वार्डों में अंतिम चरण है। इससे न केवल नगर परिषद को अपनी जमीन की स्थिति स्पष्ट होगी बल्कि अतिक्रमण और नियमों को ताक पर रखकर हुए निर्माण पर भी शिंकजा कसा जा सके।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष कुल राकेश पंत ने की। पंचायत चुनावों से पहले विकासात्मक व अन्य निर्णय लिए जा सकने वाली यह अंतिम बैठक मानी जा रही है। नगर निकायों का चुनावी बिगुल बजते ही इस बैठक में किसी तरह का निर्णय नहीं लिया जा सकेगा। इस दौरान उपाध्यक्ष पवन गुप्ता के अलावा मनीष कुमार, सुषमा शर्मा, जंगी लाल, प्रवीण मित्तल, भूषण कुमार, पुनीत शर्मा, कृष्णा ठाकुर, सुनील जग्गा, मीरा आनंद, विशाल वर्मा, एसएस झिन्ना, राजीव कौड़ा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैठक में 100 नक्शों को स्वीकृति दी गई। जबकि 14 मामले कंपाउंड किए गए। वहीं समर्थ सहायता समूह को वार्ड 1-13 में सफाई व्यवस्था की कमान सौंपी जाएगी। यदि यह प्रयोग सफल रह तो अन्य वार्डों में भी यह व्यवस्था लागू होगी। इसके अलावा पालिका बाजार में दुकानें नीलाम हो सकेंगी। निर्णय लिया गया इस पर जांच जारी रहेगी, लेकिन ऑक्शन के दौरान गरीब तबका जिनके लिए दुकानें बनी हैं, उन्हीं को यह दुकानें मिलेंगी। इसके अलावा कर्मचारियों की कई लंबित मांगों पर भी निर्णय हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आम सभा के दौरान 30 भवनों के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने का प्रस्ताव पारित किया गया। नियमों को ताक पर हुए निर्माण पर एमसी एक्ट के तहत कार्रवाई होगी और संबंधित विभागों की बिजली और पानी के कनेक्शन काटने की सिफारिश की जाएगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीब परिवारों को लाभ मिलने का मुद्दा भी छाया रहा। इस दौरान निर्णय लिया गया कि नियमों के मुताबिक लाभार्थियों को लाभ मिलेगा। वहीं डिफाल्टरों से बकाया राशि रिकवर करने पर सख्ती होगी।


आम सभा में चर्चा हुई कि भूमिहीन नियमों के तहत दो बिस्वा जमीन ले सकते हैं। इसके लिए इच्छुक लोगों से नगर परिषद ने आवेदन मांगे हैं। शर्तें पूरी करने वालों के आवेदन प्रदेश सरकार को मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed