{"_id":"6abe64c108ae32ac100f40f2","slug":"senior-citizens-honoured-solan-news-c-176-1-ssml1040-180523-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वरिष्ठ नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वरिष्ठ नागरिकों को कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस पर पट्टा बरावरी में लगाया जागरूकता शिविर
102 वर्षीय कृपा राम सहित 80 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ जन दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तत्वावधान में पट्टा बरावरी में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं, शारीरिक गतिविधियों और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने की। पेंशनर एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन पट्टा बरावरी ने कार्यक्रम में सहयोग किया। संगठन के अध्यक्ष दुर्गा दास कश्यप और उनकी टीम ने अतिथियों का स्वागत किया। जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभाग की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव प्रशांत सिंह नेगी ने वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों और मुफ्त कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी। दिवंगत वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनरों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम में जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और पेंशनर कल्याण संघ के सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान 102 वर्षीय कृपा राम को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मेजर जगदीश चंद शर्मा, प्रोमिला कौशल, सुमिता कौशल, सुरेश शर्मा, शीश पाल, सुखराम, राम कौशल, प्रेम चंद कश्यप और विशन दास कश्यप मौजूद रहे।