फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Self-census begins in Solan; Deputy Commissioner says citizens should become part of the census campaign

Solan News: सोलन में स्वगणना का शुभारंभ, उपायुक्त बोले नागरिक बनें जनगणना महाअभियान का हिस्सा

Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
Self-census begins in Solan; Deputy Commissioner says citizens should become part of the census campaign
स्व गणना विकल्प का शुभारंभ करते उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा। स्रोत : डीपीआरओ
घर बैठे भरें परिवार का डाटा, स्वगणना से दर्ज करें अपनी जानकारी
विज्ञापन

11 अंकीय आईडी से मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने सोमवार को स्वगणना विकल्प का शुभारंभ करते हुए सोलन जिले के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस ऑनलाइन माध्यम का उपयोग कर जनगणना महाअभियान में सक्रिय भागीदार बनें। उन्होंने स्वयं भी स्वगणना के माध्यम से अपना डेटा ऑनलाइन प्रस्तुत किया। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने बताया कि जनगणना निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराया गया स्व-गणना विकल्प एक ऑनलाइन माध्यम है। इसमें सभी नागरिक 1 से 15 जून तक, स्वगणना पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर अपने परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। यह प्रक्रिया नागरिकों को अपने घर बैठे, अपनी सुविधानुसार जानकारी भरने का अवसर प्रदान करती है। स्वगणना पूरी करने के बाद, नागरिकों को एक 11अंकीय स्वगणना आईडी नंबर प्राप्त होगा। यह आईडी नंबर उन जनगणना कर्मियों को प्रदान करना होगा जो 16 जून से 15 जुलाई, 2026 के मध्य घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। इस आईडी नंबर के माध्यम से, स्वगणना के दौरान पोर्टल पर दर्ज की गई जानकारी जनगणना कर्मी के मोबाइल एप पर दिखाई देगी, जिससे नागरिक और गणना कर्मी दोनों को सहायता मिलेगी।




डिजिटल जनगणना की ओर एक कदम

इस बार की जनगणना को डिजिटल मोड में आयोजित किया जा रहा है। उपायुक्त ने सभी नागरिकों से स्व-गणना विकल्प का पूर्ण उपयोग करने और जनगणना कर्मियों को सही जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह आंकड़े देश, प्रदेश और जिले के भविष्य की नीति निर्धारण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, सहायक आयुक्त नीरजा शर्मा और अन्य अधिकारियों ने भी स्वगणना के माध्यम से ऑनलाइन जानकारी प्रस्तुत कर इस पहल का समर्थन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed