फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   given a second language Punjabi

प्रदेश में हिंदी के बाद पंजाबी भाषा को दें दूसरी भाषा का दर्जा

Tue, 28 Jun 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो, नालागढ़ सोलन
ब्यूरो, नालागढ़ सोलन Updated Tue, 28 Jun 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
given a second language Punjabi
सिक्ख स्टूडेंट फेडरेशन की प्रदेश इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अध्यक्ष सतनाम सिंह की अगुवाई में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर सीएम से शिमला में मुलाकात की। - फोटो : अमर उजाला

सिक्ख स्टूडेंट फेडरेशन की प्रदेश इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य अध्यक्ष सतनाम सिंह की अगुवाई में पंजाबी भाषा को दूसरी भाषा का दर्जा देने की मांग को लेकर सीएम से शिमला में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को बताया कि फेडरेशन सिक्ख समुदाय की समस्याओं और उनके उत्थान के लिए प्रयासरत हैं। पंजाबी भाषा को देश और विदेशों में प्रचार-प्रसार करने का कार्य कर रहा हैै।

विज्ञापन


हिमाचल का बड़ा हिस्सा पहले पंजाब में शामिल रहा है। काफी संख्या में लोग पंजाबी भाषा का इस्तेमाल करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में सिक्ख स्टूडेंट फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी सरदार भूपिंद्र सिंह बजरूड़, सिक्ख स्टूडेंट फेडरेशन के प्रदेशाध्यक्ष सतनाम सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह मंगा और कुलवंत सिंह, सचिव बलजिंद्र सिंह, मुख्य सलाहकार डॉ. अमरीक सिंह, जिला प्रधान हिम्मत सिंह राजा, बाबा सतपाल सिंह, नालागढ़ इकाई के प्रधान भूपिंद्र सिंह, दर्शन सिंह, मलकीत सिंह, सुदर्शन कुमार, हुकम पाल सिंह, अधिवक्ता हरप्रीत सिंह, कमल जीत सिंह बैंस और जोगिंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


पंजाबी पढ़ाने के आदेश हों सख्त
फेडरेशन ने कहा कि प्रदेश में विकास में योगदान पाने के लिए यह जरूरी है कि पंजाबी भाषा को प्रदेश में दूसरी भाषा दर्जा दिया जाए। प्रदेश सरकार की ओर से जारी पंजाबी पढ़ाने के आदेश भी सख्ती से लागू किए जाएं। कई स्थानों पर पंजाबी पढ़ाने के आदेश सख्ती से लागू नहीं हो रहे हैं। सीमांत क्षेत्रों में अधिक स्कूलों में पंजाबी पढ़ाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गलत तरीके से प्रमाण पत्र पर कसें शिकंजा
मुख्यमंत्री से मांग की है कि बिना केश वाले लोगों के समुदाय के प्रमाणपत्र न बनाए जाएं। गलत तरीके से प्रमाणपत्र बना रहे हैं तो उन पर सरकार सख्ती से कार्रवाई करें। संघ का कहना है कि कई लोग गलत तरीके से प्रमाणपत्र बनाने में जुटे हैं। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed