{"_id":"603cf3158ebc3ed63c4bc747","slug":"sdm-nalagarh-appeals-to-private-schools-not-to-pressurise-parents-for-pending-fees-in-bbn-solan-news-sml362667977","type":"story","status":"publish","title_hn":"फीस वसूली के लिए बच्चों पर दबाव न बनाएं निजी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फीस वसूली के लिए बच्चों पर दबाव न बनाएं निजी स्कूल
विज्ञापन
SDM Nalagarh appeals to private schools not to pressurise parents for pending fees in BBN
नालागढ़ (सोलन)। एसडीम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने निजी स्कूल प्रबंधनों को आदेश दिए हैं कि वे लंबित फीस मामलों को लेकर विद्यार्थियों पर किसी भी प्रकार का मानसिक दबाव न डालें। उन्होंने कहा कि छात्रों को किसी भी स्थिति में कक्षा या परीक्षा में बैठने से न रोका जाए।
बीबीएन की कुछ निजी स्कूल वार्षिक फीस को लेकर बच्चों और अभिभावकों पर दबाव बना रहे हैं। निजी स्कूल प्रबंधन बच्चों को प्रैक्टिकल लगाने के नाम पर स्कूल बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, इस दौरान स्कूल आने वाले बच्चों से वार्षिक फीस वसूली भी करने की फिराक में हैं। इस पर अभिभावक असमंजस में हैं। अभिभावकों का कहना है कि साल भर स्कूल बंद रहे और अब कुछ दिन के लिए बच्चों को स्कूल बुलाकर प्रबंधन फीस वसूलने का दबाव बना रहे हैं।
एसडीएम ने दोटूक कहा है कि निजी विद्यालय सरकार के नियमानुसार और पारदर्शिता के साथ ही फीस वसूल करें। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे निजी विद्यालयों में फीस से संबंधित मामलों को अध्यापक-अभिभावक संघ के माध्यम से हल करें। वहीं उन्होंने किसी भी अनियंत्रित स्थिति के लिए जिला प्रशासन सोलन या उपमंडलाधिकारी को सूचित करने की अपील की है।