{"_id":"697907424c1859cb3e0ee564","slug":"sdm-hoisted-the-national-tricolor-in-nalagarh-solan-news-c-176-1-ssml1044-162074-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़ में एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़ में एसडीएम ने फहराया राष्ट्रीय तिरंगा
विज्ञापन
नालागढ़ में गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यअतिथि व स्थानीय नागिरक- स्रोत- विभाग
बीबीएन के स्कूलों में भी धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नालागढ़ उपमंडल में 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने पुराने राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नालागढ़ के प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्चपास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश पुलिस, होमगार्ड और एनसीसी कैडेट्स की टुकड़ियों ने अनुशासित व आकर्षक मार्च-पास्ट प्रस्तुत किया। इस मौके पर नालागढ़ उपमंडल के स्वतंत्रता सेनानियों, शहीद परिवारों के परिजनों तथा आपदा के दौरान उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाजसेवियों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया। स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति और हिमाचली संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनमोह लिया। वहीं, बद्दी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक राम कुमार चौधरी विशिष्ट अतिथि और कार्यवाहक एसडीएम सतिंदर जीत मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। विधायक राम कुमार चौधरी ने भव्य परेड की सलामी ली। शहीद धर्मेंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दुर्गापुर धारड़ी में भी गणतंत्र दिवस के साथ शहीद धर्मेंद्र का जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम में शहीद धर्मेंद्र के पिता नरपत वर्मा मुख्यातिथि तथा ग्राम पंचायत बुघार कनैता के उपप्रधान पूर्ण चंद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं सैनिक स्कूल बारियां नालागढ़ में 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और गरिमा से परिपूर्ण भव्य परेड समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित समारोह का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने और राष्ट्रगान के साथ हुआ। किशनपुरा के बलवाटिका विद्यालय एवं पंचायत में अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी ने ध्वजारोहण किया। दून वैली पब्लिक स्कूल में एनसीसी कैडेट्स ने भव्य परेड प्रस्तुत की और सड़क सुरक्षा पर जागरूकता नाट्य मंचन किया। विद्यालय में हुए ध्वजारोहण कार्यक्रम में डायरेक्टर ऑफ ऑपरेशंस वरुण शर्मा, एचआरपीआरओ प्रिया शर्मा, प्रधानाचार्या देवेंद्र महल सहित शिक्षक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।