फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Scouts and Guides demonstrated leadership and skills

Solan News: स्काउट्स एंड गाइड्स ने नेतृत्व व कौशल में किया प्रदर्शन

Wed, 22 Apr 2026 11:43 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Scouts and Guides demonstrated leadership and skills
रिवालसर कार्यशाला में भाग लेते डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन के स्काउट्स एवं गाइड्स।
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन के विद्यार्थी हुए कार्यशाला में शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट के विद्यार्थियों ने भारत स्काउट एंड गाइड के सौजन्य से हिमाचल प्रदेश स्टेट ट्रेनिंग सेंटर रिवाल्सर में आयोजित पेट्रोल लीडर वर्कशॉप में भाग लिया। यह कार्यशाला 16 से 20 अप्रैल तक आयोजित की गई, जिसमें लगभग 18 विद्यालयों के करीब 300 स्काउट्स एवं गाइड्स ने सहभागिता की। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न कौशल सीखे और नेतृत्व क्षमता से जुड़े महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त किए। विद्यालय के 14 स्काउट्स एवं गाइड्स ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया, जिनका नेतृत्व स्काउट मास्टर संजीव चंदेल एवं गाइड कैप्टन सरिता गुप्ता ने किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई, कैंप फायर के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और श्रीनयना देवी जी तक ट्रेकिंग अभियान का भी आनंद लिया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि स्काउटिंग एक ऐसा मंच है, जो विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed