{"_id":"6a7dcd02ceb8957c1303ad9f","slug":"scooter-rider-killed-in-collision-with-container-truck-driver-arrested-solan-news-c-176-1-ssml1040-176448-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कंटेनर की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
Thu, 13 Aug 2026 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
नालागढ़ के बागबानिया में वीरवार सुबह हुई सड़क दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। बागबानिया जियो पेट्रोल पंप के पास वीरवार को एक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार रोशन दीन की मृत्यु हो गई। एक कंटेनर ट्रक चालक ने गलत दिशा में ओवरटेक करते हुए स्कूटी को टक्कर मार दी थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ट्रक चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
बद्दी के खरियाना निवासी निर्मल सिंह ने मानपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि सुबह करीब 6:50 बजे जब वह अपनी गाड़ी से खेड़ा जा रहे थे, तो उनके आगे एक कंटेनर ट्रक भी नालागढ़ की ओर जा रहा था। बागबानिया जियो पेट्रोल पंप के पास ट्रक चालक ने गलत दिशा में जाकर ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान उसने नालागढ़ की ओर से अपनी सही दिशा में आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर से स्कूटी सवार सड़क पर गिर गया और उसे गंभीर चोटें आईं। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन सहित नालागढ़ की ओर फरार हो गया। राहगीरों ने घायल स्कूटी सवार को एंबुलेंस से सीएचसी नालागढ़ पहुंचाया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान चंबा, निवासी रोशन दीन पुत्र यूसुफ के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया।
बद्दी के पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान के निर्देश पर आरोपी की धरपकड़ के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मामले में संलिप्त ट्रक को कब्जे में लिया और आरोपी ट्रक चालक राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश कुमार कांगड़ा जिले के नूरपुर तहसील के समुला गांव का निवासी है। मामले में आगे की जांच जारी है।